Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ज्ञान-उत्सव 2024 L&D कॉन्क्लेव में BSP अधिकारियों ने जीते पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ज्ञान-उत्सव 2024 L&D कॉन्क्लेव में BSP अधिकारियों ने जीते पुरस्कार

25/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-officers-win-awards-at-SAIL-Gyan-Utsav-2024-LD-Conclave
  • सम्मलेन का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक-सेल) केके सिंह ने किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (SAIL-Management Training Institute) द्वारा अपने 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लर्निंग एवं डेवलपमेंट (एलएंडडी) पर, ‘सेल ज्ञान उत्सव 2024 कॉन्क्लेव का आयोजन एमटीआई रांची में 24 से 25 जून 2024 तक किया गया।

 

इस सम्मलेन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिनिधि अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सम्मलेन का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक-सेल) केके सिंह ने किया।

इस दौरान सहायक महाप्रबंधक (सीएलसी-वर्क्स) कोमल मेहरा को सेल ज्ञान-उत्सव 2024 में “आन्या नेतृत्व यात्रा कार्यक्रम” में ‘शीर्ष शिक्षार्थी’ के रूप में सम्मानित किया गया, साथ ही महाप्रबंधक (एसएमएस-3) यूएस परगनिहा और महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) एसआर जत्रेले को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण इंजीनियर के रूप में सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) संजीव श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) एसके पालो एवं सहायक प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) अवंथी वुचुला को भी कार्यक्रम में ‘आन्या, फ्यूचर स्किल प्राइम और लिंक्डइन लर्निंग प्रोग्राम के एसपीओसी’ के रूप में सम्मानित किया गया। संजीव श्रीवास्तव ने सभी की ओर से पुरस्कार प्राप्त किये।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमटीआई के कार्यपालकों एवं गैर- कार्यपालकों को एमटीआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) संजय धर और एमटीआई के प्रमुख ने सेल के संयंत्रों/इकाइयों से आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में निदेशक (आईआईएम, रांची) डॉ. डीके श्रीवास्तव ने मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। पूर्व कार्यकारी निदेशक (एचआरडी-एमटीआई) आशीष चक्रवर्ती ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा की।

एल एंड डी प्रस्तुति प्रतियोगिता के अंतर्गत, सेल के संयंत्रों/इकाइयों के एल एंड डी बिरादरी ने अन्य इकाइयों में उच्च प्रभाव और मापनीयता वाले नवाचार एवं सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन में सेल बिरादरी में एक समृद्ध शिक्षण संस्कृति के संचार हेतु लाइन मैनेजरों को एलएंडडी बिरादरी के साथ तालमेल स्थापित करने पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई।

चर्चा में एलएंडडी लक्ष्यों को कंपनी के व्यावसायिक उद्देश्यों के साथ संरेखित करने और शॉप फ्लोर स्तर पर एक शिक्षण तंत्र बनाने के लिए एलएंडडी और लाइन मैनेजर्स के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

विगत वर्ष संगठन द्वारा की गई विभिन्न शिक्षण पहलों जैसे लिंक्डइन लर्निंग, फ्यूचरस्किल्स प्राइम, हार्वर्ड मैनेज मेंटर, रिवर्स मेंटरिंग तथा तरंग, आन्या और लीडर एज़ कोच जैसे जर्नी बेस्ड इंटरवेंशन्स के शीर्ष शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एमटीआई-रांची द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयंत्रों/इकाइयों में इन पहलों के लिए एसपीओसी और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण इंजीनियरों को भी उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन 25 जून 2024 को, “एल एंड डी में भविष्य के फोकस” और एल एंड डी-औद्यौगिक अनुभव में सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित पैनल चर्चा आयोजित की गयी, जिसमें टाटा स्टील, टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिमुलानिस और स्किल सॉफ्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एल एंड डी को अगले स्तर पर ले जाने हेतु सेल के निदेशक (कार्मिक) के साथ एक ओपन हाउस बातचीत भी आयोजित की गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL स्तरीय प्रतियोगिता में BSP की टीम ने जीता पहला पुरस्कार, DIC को सौंपी ट्रॉफी
Next: Good News: वंदेभारत स्लीपर के बाद अब रेलवे शुरू करेगा वंदेभारत मेट्रो, इन स्टेशनों से दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

Related Stories

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
Bokaro Steel Plant Long list of employee demands BAKS agitation enters second phase
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों की मांगों की लंबी फेहरिस्त, BAKS का आंदोलन दूसरे चरण में, CGM आफिस का घेराव

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Recognition Election CITU says the plant was saved with great difficulty do not vote for those who want to sell it 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP यूनियन मान्यता चुनाव: CITU बोला-प्लांट को बहुत मुश्किल से बचाया गया है, इसको बेचने वाली सोच को मत देना वोट

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Cast Votes for the First Time in 107 Years
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: थमा प्रचार का शोर, 107 साल में पहली बार 3514 कर्मियों से वोट डलवाने पर जोर, कइयों को लगेगी सियासी चोट, वोटर तैयार

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.