Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डाक्टर रघुनंदन बिसोई की हरकत से बदनाम हो रहा BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल, OPD में हंगामा, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डाक्टर रघुनंदन बिसोई की हरकत से बदनाम हो रहा BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल, OPD में हंगामा, देखिए फोटो

03/01/2025 (Last updated: 03/01/2025) 1 minute read
BSP Sector 9 Hospital is becoming infamous due to the actions of Dr. Raghunandan Bisoi, ruckus in OPD, see photo

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के आर्थो ओपीडी का दरवाजा समय से पहले बंद होता है। मरीजों को करना पड़ता है लंबा इंतजार।

  • हड्डी रोग विभाग में मरीज हो रहे परेशान।
  • ईडी मेडिकल डाक्टर रवींद्रनाथ ने कहा-नजर रखेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टरों का रवैया मरीजों के प्रति काफी मायूस करने वाला है। इसका खामियाजा कार्मिकों को भुगतना पड़ रहा है। समय से पहले ओपीडी का दरवाजा बंद होने से मरीजों का कष्ट बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: DIC साहब…! समय पर नहीं मिलता वेतन, बोनस भी अटका, काम से निकालने की धमकी देते हैं अधिकारी

शुक्रवार को हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में अफरातफरी का माहौल रहा। टी-टाइम के नाम पर डाक्टर रघुनंदन बिसोई के कमरे का दरवाजा सुबह करीब साढ़े 10 बजे बंद हुआ। दोपहर करीब पौने 1 बजे डाक्टर साहब ने मरीजों को दर्शन दिया। इस बीच काफी शोर-शराबा और हंगामा होता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: कर्मचारियों के लिए अब चकाचक ‘समृद्धि भवन’, रिटायरमेंट से पहले डीआईसी की एक और सौगात

बीएसपी के मशीन शॉप 1 से रिटायर कर्मचारी शुक्रवार सुबह 10.35 बजे ओपीडी में पहुंचे। वह डाक्टर रघुनंदन बिसोई से इलाज करा रहे हैं। डाक्टर साहब के पास पहुंचने का नंबर आता, इससे पहले ही 10.40 बजे गेट बंद हो गया। इंतजार करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

मरीज को उम्मीद थी कि 11 बजे से टी टाइम होता है, तब तक वह परामर्श लेकर चले जाएंगे। लेकिन, ऐसा न हो सका। बार-बार मरीज दरवाजा पीटते रहे। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दोपहर 12.17 बजे दरवाजा खुला और कहा गया कि मेडिकल बुक को जमा कर दीजिए, और लाइन लगा लीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

इसके बाद अंदर से महिला कर्मी बाहर निकलीं और 12.39 बजे सारी बुक लेकर बाहर निकल गईं और बैक डोर से अंदर चली गईं। जूनियर डाक्टर मरीजों को देखना शुरू कर चुके थे। इसी बीच दोपहर 12.42 बजे डाक्टर बिसोई ओपीडी में पहुंचे। बाहर मरीजों में अचानक से हलचल बढ़ी।

BSP Sector 9 Hospital is becoming infamous due to the actions of Dr. Raghunandan Bisoi, ruckus in OPD, see photo

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

इसी तरह सीआरएम के एक कर्मचारी ने बताया कि वह भी साढ़े 10 बजे से इंतजार कर रहे हैं। रिटायर कर्मचारी की पत्नी भी आर्थो ओपीडी में तड़प रही थीं।

BSP Sector 9 Hospital is becoming infamous due to the actions of Dr. Raghunandan Bisoi, ruckus in OPD, see photo

टी-टाइम को लेकर मरीजों में तरह-तरह के सवाल हो रहे थे। बताया गया कि सुबह 11 से 11.30 बजे तक टी-टाइम है। लेकिन, इससे पहले ही डाक्टर साहब का दरवाजा बंद हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

डाक्टर साहब के रवैये को लेकर मरीजों में यह भी चर्चा रही कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर बार होता है। टी-टाइम के अलावा बीच-बीच में कई बार डाक्टर साहब नदारद रहते हैं। ओपीडी गेट बंद हो जाता है। डाक्टर साहब के नदारद रहने की वजह से बीएसपी के एसएमएस 3 की एक महिला जीएम को भी इंतजार करना पड़ था।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

बेचारे मरीज डर की वजह से कहीं शिकायत नहीं करते हैं। उल्टे डाक्टर साहब सबको धमकाते रहते हैं कि जहां शिकायत करना है, कर दो कोई कुछ नहीं कर सकता है। सवाल उठाने पर मरीज को भी देखने से मना कर देते हैं। मेडिकल बुक तक वापस कर देते हैं। इसके साक्ष्य सूचनाजी.कॉम के पास उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

पढ़िए आरोपित डाक्टर ने क्या कहा…

सूचनाजी.कॉम ने हड्डी रोग विभग के डाक्टर रघुनंदन बिसोई का पक्ष लिया। मरीजों की शिकायत के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। डाक्टर बिसोई का जवाब हैरान करने वाला आया। उन्होंने कहा-जिसको जो शिकायत है, वह लिखित में दे। मैं कब आता हूं, कब जाता हूं, यह मेरा अधिकार क्षेत्र है। जिसको पुलिस में शिकायत करनी है कर दे। मैं क्या कर सकता हूं। मैं भी कई आरोप लोगों पर लगा सकता हूं।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

ईडी मेडिकल अब रखेंगे नजर

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम रवींद्रनाथ का कहना है कि मरीजों की शिकायत को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। मैं खुद नजर रखूंगा। मानीटरिंग करूंगा। वैसे-मैं चेक करता रहता हूं। आर्थो को लेकर जो शिकायत आई है, निश्चित रूप से मैं नजर रखूंगा। मरीजों को इस तरह परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के दांत हो रहे चौपट, डाक्टरों के उड़े होश
Next: NALCO के सीएमडी होंगे SAIL ISP-DSP के DIC बीपी सिंह, कैबिनेट ने दी मंजूरी, BSP से है नाता

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.