Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DIC साहब…! समय पर नहीं मिलता वेतन, बोनस भी अटका, काम से निकालने की धमकी देते हैं अधिकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DIC साहब…! समय पर नहीं मिलता वेतन, बोनस भी अटका, काम से निकालने की धमकी देते हैं अधिकारी

26/12/2024 1 minute read
Contract laborers of Bhilai Steel Plant do not get salaries on time, bonus is also stopped, officials threaten to fire them

Township के सीवरेज लाइन के साथ गटर में उतर कर सफ़ाई का काम करने वाले कामगार परेशान। यूनियन ने डीआइसी से न्याय की मांग की।

  • कामगारों का आरोप है कि वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग पर अधीनस्थ अधिकारी काम से निकालने की देते हैं धमकी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को संबोधित मांग पत्र महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध को सौंपा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल

भिलाई इस्पात संयंत्र Township (Bhilai Steel Plant Township) में आवासीय सीवरेज ठेका सफाई कामगारों, पेयजल आपूर्ति करने वाले ठेका पम्प ऑपरेटरों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं श्रम कानूनों के उल्लंघन के संबंध में प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोकारो हॉफ मैराथन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21,10, 5 और 2 किलोमीटर की दौड़, कैश पुरस्कार

महासचिव सुरेंद्र मोहंती ने कहा कि बीएसपी के उत्पादन मे लगे कार्मिक का परिवार Township के बीएसपी आवासों में रहते हैं। जिनको समयानुसार शुद्ध पेयजल, एवं सीवरेज की सफाई में ठेका एजेन्सी के माध्यम से श्रमिक कार्यरत हैं।

उत्पादन में लगे नियमित श्रमिक एवं उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को लंबे समय से मासिक वेतन का भुगतान कभी भी नियमित रूप से नहीं मिलता।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: पर्यावरण जागरुकता का मंत्र, “क्वेस्ट-ऑन” और EMD में ये इवेंट

सीवरेज सफ़ाई में ठेका एजेन्सी अमरनाथ द्विवेदी द्वारा कामगारों को वेतन हर माह 20 के बाद ही भुगतान किया जाता है। इसकी लिखित एवं मौखिक जानकारी सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों को यूनियन देती रहीं है, इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ये खबर भी पढ़ें: CPI(M) 8th Chhattisgarh State Conference: एसपी डे, डीवीएस रेड्डी, धर्मराज, पराते, मनोहर को मिली स्टेट कमेटी में जगह

अध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने कहा-सीवरेज में कार्यरत 99% कामगार जिले के दूरदराज के गावों से आते हैं और Township के सीवरेज लाइन के साथ गटर में उतर कर सफ़ाई का काम करते हैं, जिससे नियमित कर्मचारी निश्चित होकर संयंत्र के उत्पादन में योगदान देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

इतने महत्वपूर्ण कार्य करने वाले ठेका कामगारों के प्रति प्रबंधन का य़ह रवैया हमें सोचने को मजबूर करता है कि, जहां हम सफाई को लेकर बड़े-बड़े सेमिनार, जागरूकता की बात करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ जो सही मायने में स्वच्छता दूत की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं, उनके वेतन और सुविधाओं के प्रति गम्भीरता नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की  रणनीति, NJCS लीडर राजेंद्र सिंह की धमकी

अगर कामगार अपने वेतन और अन्य सुविधाओं के लिए बात करते हैं तो अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा काम से निकाल देने की धमकी दी जाती हैं।

सीवरेज सफ़ाई कामगारों का सालाना बोनस पूरी राशि का भुगतान भी एजेंसियों द्वारा नहीं दिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

इसी तरह Township के रहवासियों के लिए नियमित रूप से आवासों में समय पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने वाले ठेका कामगारों को पूरा वेतन नहीं दिया जाता। सालाना बोनस का भुगतान नहीं किया गया।

इन महत्वपूर्ण कार्य को अत्यावश्यक सेवाएं के अंतर्गत रखा हैं। यदि 1 दिन भी इस कार्य को प्रभावित किया गया तो नियमित कर्मचारी के दैनिक जीवन में बहुत असर पड़ेगा,जो शायद संयंत्र के औद्योगिक संस्कृति के प्रति अच्छा संदेश नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला

यूनियन मांग करती है कि…

1.Township के आवासीय सीवरेज सफ़ाई, पम्प ऑपरेटर में लगे ठेका कामगारों का मासिक वेतन माह के 7-10 तक सुनिश्चित किया जाए।

2.सीवरेज कामगारों सालाना बोनस का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए।

3.पम्प ऑपरेटरों का सालाना बोनस का भुगतान किया जाए।

4. सीवरेज कामगारों का छमाही स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया जाए।

5.संबंधित विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए।

6. श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले ठेका एजेन्सी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पर डॉ. रोशन हुसैन और डॉ. शायला जैकब का ये मंत्र
Next: Pension, ग्रेच्युटी से SAIL कर्मचारियों को नुकसान, अधिकारियों के तर्ज पर कर्मचारियों का पेंशन अंशदान दे प्रबंधन: RAKS

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.