Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Union Election: सीटू ने प्रबंधन को सौंपा गुप्त मतदान के लिए सदस्यता जांच का दस्तावेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Union Election: सीटू ने प्रबंधन को सौंपा गुप्त मतदान के लिए सदस्यता जांच का दस्तावेज

Azmat ali 17/06/2025 1 minute read
BSP union election CITU handed over membership verification document for secret ballot to the management

लगभग 9 माह बीत जाने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र में गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच करवाने हेतु प्रक्रिया शुरू हो पाई।

  • यूनियनों द्वारा प्राप्त दस्तावेजों पर प्रबंधन उचित कार्यवाही कर उप मुख्य श्रमायुक्त के कार्यालय में भेजा जाएगा।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में यूनियन चुनाव को लेकर एक और पहल हो गई। प्रबंधन ने 16 जून 2025 को शाम लगभग 5:00 बजे यूनियनों को सूचित किया कि गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच करने के संदर्भ में यूनियनों से सहमति पत्र के साथ अन्य आवश्यक संलग्नक एवं दस्तावेज जमा करने के संदर्भ में आवश्यक पत्र जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट

यूनियनों द्वारा प्राप्त दस्तावेजों पर प्रबंधन उचित कार्यवाही कर उप मुख्य श्रमायुक्त के कार्यालय में भेजा जाएगा। इन दस्तावेजों को प्रबंधन द्वारा प्राप्त पत्र के 15 दिन के भीतर जमा करना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां

इस संदर्भ में सीटू ने आज 17 जून को यूनियन की सहमति पत्र, विधान की प्रतिलिपियां वार्षिक विवरण की प्रतिलिपियां एवं यूनियन का पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपियां सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को औद्योगिक संबंध विभाग प्रबंधन को सौपा।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

24 सितंबर 2024 को सीटू ने दिया था गुप्त मतदान करवाने का पत्र

विदित हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र में 23 सितंबर 2024 को पिछली मान्यता यूनियन का कार्यकाल समाप्त हो गया था। 24 सितंबर 2024 को ही हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई (सीटू) द्वारा महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध विभाग को पत्र देकर आग्रह किया था कि मान्यता यूनियन का कार्यकाल समाप्त हो गया है और शून्य की स्थिति निर्मित हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

इसलिए भिलाई में मान्यता यूनियन चुनने हेतु गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच करने की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र शुरू किया जाए। इसके बाद 4 दिसंबर 2024, 11 जनवरी 2025 और 5 मई 2025 को महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध विभाग के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में सदस्यता जांच हेतु गुप्त मतदान को लेकर बैठक की किया था l हर बैठक में औद्योगिक संबंध विभाग प्रबंधन ने जल्द चुनाव कराने का आश्वासन दिया था और अब यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

लगभग 9 महीना पूरा होने के बाद अंततः शुरू हुआ गुप्त मतदान की प्रक्रिया

महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी लगभग 9 माह बीत जाने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र में गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच करवाने हेतु प्रक्रिया शुरू हो पाई है। जिससे संयंत्र के कर्मी किसी एक यूनियन को सर्वोच्च वोट देकर अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव करेंगे एवं चुनाव संपन्न होने के साथ ही कर्मियों के प्रतिनिधित्व करने वाली व्यवस्था शुरू हो जाएगी, जिसके तहत विभागीय सुरक्षा समितियां, विभागीय कैंटीन मैनेजिंग समितियां, सीपीएफ ट्रस्टी सहित विभिन्न फोरमों में कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाली समितियां का गठन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भ्रामक प्रचार और डिजिटल लेन-देन से हो रही उपभोक्ता ठगी, आखिल भारतीय ग्राहक पंचायत में अब ये
Next: BSP Officers Association: पर्यावरण का पैगाम देने साइकिल से निकले अधिकारी-सांसद, लगा सिंदूर का पौधा

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.