Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के SMS-2 के कर्मचारी कर्म और अधिकारी पाली शिरोमणी से सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के SMS-2 के कर्मचारी कर्म और अधिकारी पाली शिरोमणी से सम्मानित

27/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Shiromani-Award-SMS-2
  • श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों को जीतकर परचम लहराये हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में विगत दिनों शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एसके घोषाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में एसएमएस-2 के श्रमवीरों श्रीकांत सेलगम शेटटी, ओसीटी सी एस मिक्सर, नुतन सुरीन, ओसीटी, एसबीएस, ऑपरेशन, वी गणेश, मास्टर टेक्नीशियन, सीसीएस ऑपरेशन को माह अप्रैल-2023 के लिए कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के लिए श्री कुशाल चंद साहू को पाली शिरोमणी पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए कहा कि स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के हमारे समस्त कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली पर ध्यान देते हुए ही उत्पादन को जारी रखना है। हमारी पहली प्राथमिकता, अपने कर्मचारियों की सुरक्षा है।

उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यों को अंजाम दिया हैं। यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम वर्क की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों को जीतकर परचम लहराये हैं।

इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में महाप्रबंधक (एसएमएस-2) योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) सौरभ जैन, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राज कुमार कोमलापति, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) आलोक माथुर, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस पी द्विवेदी, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस देबसिकदर, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) व विभागीय सुरक्षा अधिकारी गौरव सिंघाल, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एन पी टोप्पो सहित संजीव सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (कार्मिक-स्टील जोन-2) के डी बघेल ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरन साहू, नरेंद्र कुर्रे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में राजभाषा के नाम पर दिखावा, अंग्रेजी में सर्कुलर, एक पैरा नहीं समझ पा रहे कर्मी, सुविधाओं से वंचित, BSP CGM तक पहुंचा मामला
Next: BSP के सेक्टर-9 हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था पीलिया मरीज, निकला पेरीएम्पूलरी कैंसर, मिला नया जीवनदान

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.