Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई नगर निगम का टैक्स जमा न करने वालों का भवन होगा कुर्क, वारंट की तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई नगर निगम का टैक्स जमा न करने वालों का भवन होगा कुर्क, वारंट की तैयारी

14/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
building-of-those-who-do-not-pay-tax-of-bhilai-municipal-corporation-will-be-confiscated-warrant-is-being-issued

शहर के दुकानदार तथा मकान मालिक द्वारा प्रस्तुत स्वविवरणी का निगम द्वारा कराये गये सत्यता जांच में अंतर मिला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर निगम ने अपने बकाया विभिन्न करो की वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लम्बे समय से सम्पत्तिकर, जलकर, भू-भाटक नहीं पटाने वालों के विरूद्व कुर्की वारंट जारी कर सील बंद की तैयारी की जा रही है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा है कि नगर के बड़े बकायादार जिनको नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 173, 174 की नोटिस जारी किया जा चुका है, उसके बाद भी लंबित राशि का भुगतान भवन स्वामी द्वारा नहीं किया गया है तो, उसके विरूद्व कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित कर प्रस्तुत करें।

उन्हें शहर के दुकानदार तथा मकान मालिक द्वारा प्रस्तुत स्वविवरणी का निगम द्वारा कराये गये सत्यता जांच में अंतर पाये जाने पर सुभाष नगर फल मार्केट, विजय कॉम्पलेक्स के दुकानदार तथा हाउसिंग बोर्ड के मकान मालिक के विरूद्व छत्तीसगढ़ नगर पालिका भवनों/भूमियों के वार्षिक भाड़ा मूल्य का अवधारण नियम 1997 के नियम 11 छत्तीसगढ़ नगर पालिका भवन के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण नियम 2021 के नियम 14 के अंतर्गत नोटिस जारी किया है।

नोटिस में भवन मालिक को बताया गया है कि प्रस्तुत स्व निर्धारण प्रपत्र में दी गई जानकारी असत्य पाई गई है एवं देय वास्तविक कर की रकम से कम राशि का भुगतान किया गया है।

5 करदाता द्वारा प्रस्तुत स्व निर्धारण फार्म का परीक्षण

इस तरह 5 करदाता द्वारा प्रस्तुत स्व निर्धारण फार्म का परीक्षण उपरांत अंतर की राशि 10 प्रतिशत से अधिक होने के कारण 5 गुणा शास्ति राशि अधिरोपित करते हुए 5 करदाता से 22 लाख 41 हजार 9 सौ उन्नीस रुपए 7 दिवस के भीतर जमा करने को कहा गया है।

निर्धारित समय पर निगम को देय कर राशि का भुगतान भवन मालिक द्वारा नही किये जाने पर निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाही किया जाएगा।

आयुक्त ने बैठक मे सफाई व्यवस्था, प्रारंभ एवं प्रगतिरत निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति के जल वाहनों के लिकेज का संधारण, ग्रीष्म ऋतु पूर्व पेयजल आपूर्ति की तैयारी, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, सहित अन्य कार्यों का सिलसिलेवार समीक्षा किये बैठक मे अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला मंत्रालय को मिला सरकारी ई-मार्केट प्लेस खरीद में फिर शीर्ष स्थान
Next: भिलाई स्टील प्लांट के युवा अधिकारियों के लिए खास इवेंट, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.