Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के युवा अधिकारियों के लिए खास इवेंट, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के युवा अधिकारियों के लिए खास इवेंट, पढ़िए डिटेल

14/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Special-event-for-young-officers-of-Bhilai-Steel-Plant-read-details
  • कार्यक्रम में ग्रुप टास्क, अन्य गतिविधियों और लघु फिल्मों के साथ नवाचार और रचनात्मकता को समझाया गया।
  • पूर्व निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) सेल, एसपीएस जग्गी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के भिलाई प्रबंधन विकास केंद्र (बीएमडीसी) (Bhilai Management Development Center (BMDC)) में युवा अधिकारियों के लिए “रचनात्मकता और नवाचार बढ़ाने” पर दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीलेंदु कुमार होंगे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD

कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ. ए के पंडा उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एवं समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार ने की। इस दो दिवसीय सत्र में कुल 24 युवा कार्यपालकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समन्वय पूर्व निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Shipping Corporation of India Limited) एवं पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) सेल, एसपीएस जग्गी द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीलेंदु कुमार होंगे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD

अपने स्वागत भाषण में डॉ. एके पंडा (Dr A.K. Panda) ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए, एक सफल संगठन के लिए व्यवहार में सुरक्षा के साथ नवाचार और रचनात्मकता के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

समापन सत्र के उद्बोधन में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार ने प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम में प्राप्त सीख को अपने कार्यस्थल पर विवेकपूर्ण तरीके से लागू करने हेतु आग्रह किया और संगठन में व्यावसायिक मान्यता में नवाचार के महत्व पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड

कार्यक्रम में ग्रुप टास्क, अन्य गतिविधियों और लघु फिल्मों के साथ नवाचार और रचनात्मकता को समझाया गया, मिथकों और बाधाओं की पहचान की गई और कार्य योजनाओं की तैयारी के साथ उन्हें दूर करने के उपायों से अवगत कराया गया। 102 फ्रंटलाइन अधिकारियों की कुल कवरेज के साथ यह श्रृंखला का चौथा कार्यक्रम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीएमडीसी के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय पहुंचे शिविर में, जानिए क्या कहा…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई नगर निगम का टैक्स जमा न करने वालों का भवन होगा कुर्क, वारंट की तैयारी
Next: NMDC का वित्‍त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही और 9 माह का बेहतरीन रिजल्ट, 64% तक की छलांग

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.