Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप की लीज समस्या को लेकर कैट ने उठाई आवाज, व्यापार चौपट होने की कगार पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप की लीज समस्या को लेकर कैट ने उठाई आवाज, व्यापार चौपट होने की कगार पर

Azmat ali 15/05/2026 1 minute read
CAT Raised Voice Regarding Lease Problem of Bhilai Township

व्यापारी Steel Authority of India Limited, Bhilai Steel Plant प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय से समाधान की उम्मीद लगाए हैं।

  • रायपुर में नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत, भिलाई टाउनशिप की व्यापारियों की परेशानी से कराया अवगत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Confederation of All India Traders (कैट) छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महासचिव अवनीत सिंह और कोषाध्यक्ष विजय पटेल का रायपुर में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान कैट की टीम भिलाई के अध्यक्ष सुरेश रतनानी, प्रभारी दिनेश सिंघल, सचिन और अजय कनौजिया ने रायपुर कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष Amar Parwani, चेयरमेन जितेंद्र दोषी, कार्यकारी अध्यक्ष राम मंथान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, निलेश मुंदड़ा और राजेश खटवानी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान Amar Parwani के समक्ष भिलाई टाउनशिप में लंबित लीज नवीनीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि वर्षों से लंबित इस समस्या के कारण शहर का व्यापार प्रभावित हो रहा है और टाउनशिप के व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

कैट पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड J. Sunil Singhi, राष्ट्रीय महासचिव कैट एवं सांसद Praveen Khandelwal तथा दुर्ग सांसद Vijay Baghel के माध्यम से इस समस्या के समाधान की दिशा में पहल करने का पुनः आग्रह किया।

व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या पिछले 14 वर्षों से लंबित है, जिससे भिलाई टाउनशिप का व्यापार लगभग चौपट होने की स्थिति में पहुंच गया है। अब व्यापारी Steel Authority of India Limited, Bhilai Steel Plant प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय से समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, 2027 से ऑनलाइन होगा एग्जाम
Next: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 ने छुआ 100 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा, मना जश्न, ईडी वर्क्स बोले…

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.