Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 ने छुआ 100 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा, मना जश्न, ईडी वर्क्स बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 ने छुआ 100 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा, मना जश्न, ईडी वर्क्स बोले…

Azmat ali 15/05/2026 1 minute read
bhilai-steel-plant-sinter-plant-3-touched-the-100-mt-production-mark-celebrated-ed-works-said

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने एसपी-3 सामूहिक को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और सेफ्टी का पाठ पढ़ाया।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट 3 ने 100 मिलियन टन ग्रॉस सिंटर उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।
  • एसपी 3 ने वर्ष 2002 में सिंटर मशीन-1 के कमीशनिंग के साथ अपनी उत्पादन यात्रा प्रारंभ की थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 (एसपी-3) ने स्थापना काल से अब तक 100 मिलियन टन (एमटी) ग्रॉस सिंटर उत्पादन का ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि एसपी-3 सामूहिक की निरंतर मेहनत, तकनीकी दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता एवं मजबूत टीम भावना का प्रतीक है।

एसपी 3 ने वर्ष 2002 में सिंटर मशीन-1 के कमीशनिंग के साथ अपनी उत्पादन यात्रा प्रारंभ की थी तथा 08 नवंबर 2014 को मशीन-2 के कमीशनिंग के बाद इसकी उत्पादन क्षमता में और वृद्धि हुई। स्थापना काल से ही एसपी-3 द्वारा उत्पादन क्षमता, प्रक्रिया स्थिरता, उपकरण विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता में निरंतर सुधार करते हुए ब्लास्ट फर्नेस हेतु गुणवत्तापूर्ण सिंटर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

प्रारंभिक उत्पादन स्तर से लेकर 100 मिलियन टन ग्रॉस सिंटर उत्पादन के इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने की यात्रा नवाचार, आधुनिकीकरण एवं सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सकी है। उल्लेखनीय है कि एसपी-3 द्वारा अंतिम 5 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य मात्र 302 दिनों में प्राप्त किया गया, जो उत्पादन दक्षता एवं निरंतर सुधार का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में 14 मई 2026 को एसपी-3 में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके साथ तुषार कांत-सीजीएम आई/सी सर्विसेज, मनोज कुमार, सीजीएम ब्लास्ट फर्नेस एवं राहुल श्रीवास्तव, सीजीएम क्वालिटी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सजीव वर्गीज-सीजीएम ओएचपी एवं एसपी-3 ने एसपी-3 सामूहिक को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु बधाई दी तथा टीम की प्रतिबद्धता, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना की। उनके कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में एसपी-3 टीम ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

अपने संबोधन में सजीव वर्गीज ने भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों पर भी प्रकाश डाला तथा एसपी-3 को भविष्य के लिए और अधिक सक्षम बनाने हेतु डिजिटलीकरण, डिकार्बोनाइजेशन एवं नई तकनीकी पहल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सतत सुधार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर एसपी-3 आने वाले समय में और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने एसपी-3 सामूहिक को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सुरक्षा, हाउसकीपिंग एवं गुणवत्ता पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य प्रणाली, स्वच्छ कार्यस्थल एवं उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की अपील की।

पूरे समारोह के दौरान कर्मचारियों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण रहा। एसपी-3 की यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतीक है। यह कीर्तिमान एसपी-3 सामूहिक की टीम भावना, नवाचार एवं सतत सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप की लीज समस्या को लेकर कैट ने उठाई आवाज, व्यापार चौपट होने की कगार पर
Next: BSP GM का पोस्टमार्टम, भड़का मैनेजमेंट, अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश आया, पर इसलिए कार्रवाई रुकी

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.