Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ का 4144 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट, जाने CM भूपेश बघेल ने किस मद में कितनी तय की रकम
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ का 4144 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट, जाने CM भूपेश बघेल ने किस मद में कितनी तय की रकम

02/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CG-Budget-2023-Chhattisgarh-third-supplementary-budget-of-4144-crores-know-how-much-amount-has-been-fixed-by-CM-Bhupesh-Baghel

CG Budget 2023: Chhattisgarh's third supplementary budget of 4144 crores, know how much amount has been fixed by CM Bhupesh Baghel

-तृतीय अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय हेतु 02 हजार 575 करोड़ रूपए और पूंजीगत व्यय हेतु 01 हजार 569 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत 4 हजार 143 करोड़ 60 लाख, 71 हजार 652 रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित किया। तृतीय अनुपूरक बजट में पेयजल, सड़क, स्वास्थ, सिंचाई, आवास, भूजल संरक्षण, आजीविका, औद्योगिक प्रशिक्षण, कस्टम मिलिंग सहित विभिन्न मदों में अतिरिक्त राशि के प्रावधान रखे गए हैं।

इस राशि को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुख्य बजट का आकार 1 लाख 15 हजार 385 करोड़ रुपए हो गया है। तृतीय अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय हेतु 02 हजार 575 करोड़ रूपए और पूंजीगत व्यय हेतु 01 हजार 569 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 के मुख्य बजट में 1 लाख 4 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। प्रथम अनुपूरक में 2 हजार 904 करोड़ रूपए, द्वितीय अनुपूरक में 4 हजार 338 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया था। तृतीय अनुपूरक की राशि 4 हजार 144 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में तृतीय अनुपूरक बजट में किए प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 24 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। इन लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्माणाधीन कार्यों के लिये 900 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

इसी प्रकार कृषक जीवन ज्योति योजना में राज्य में 05 हॉर्सपॉवर तक के कृषि पंपों के लिये निःशुल्क विद्युत प्रदाय की सुविधा दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालन हेतु भी कृषि के समान विद्युत दर की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मछली पालकों को भी कृषि पंपों के समान निःशुल्क विद्युत सुविधा का लाभ देने के लिये कृषक जीवन ज्योति योजना हेतु तृतीय अनुपूरक में 341 करोड़ की राशि का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान मिलिंग का कार्य समय सीमा में पूरा करने हेतु कस्टम मिलिंग की दरों में वृद्धि की गई है। उक्त राशि राज्य सहकारी विपणन संघ को प्रतिपूर्ति करने हेतु 700 करोड़ रूपए, इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों के लिये 321 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के लिये 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

जिला चिकित्सालयों में दवाईयां तथा अन्य सामग्री की आपूर्ति के लिये 210 करोड़ रूपए और चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग के अधिग्रहण के लिए 150 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से महाविद्यालय के भवन एवं चिकित्सा उपकरणों की राशि की प्रतिपूर्ति की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तृतीय अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिये 116 करोड़ का प्रावधान किया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान 42 लाख 10 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना के तहत विद्युत देयकों पर 01 हजार 115 करोड़ रूपये की राहत प्रदाय किया जाना है। इसके लिए 19 करोड़ 14 लाख का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक एवं स्वचालित उद्योगों की मांग को देखते हुए प्रदेश में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संथाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के साथ एम.ओ.यू. किया गया है। इसके तहत 36 शासकीय आई.टी.आई. को टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जायेगा।

प्रत्येक आई.टी.आई. में नये उपकरण एवं तकनीक की स्थापना पर 33 करोड़ के मान से लगभग 12 सौ करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना में राज्य बजट से सहायता हेतु 94 करोड़ का प्रावधान में किया गया है। योजना पूर्ण होने पर प्रति वर्ष राज्य के 09 हजार युवाओं को उच्च कोटि के प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैम्पा मद के तहत क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण तथा भू-जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्य वन क्षेत्रों में कराये जा रहे हैं। इस मद में स्वीकृत कार्यों के लिये 200 करोड़ रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के लिये 150 करोड़ रूपए तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लिये 60 करोड़ 59 लाख का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण के लिये 03 करोड़ 73 लाख रुपए और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के लिए 21 करोड़ 90 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम छाल में पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास एवं पतराटोली, विकासखण्ड दुलदुला जिला-जशपुर में प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की स्थापना के साथ ही नरहरपुर जिला-कांकेर में आदिवासी बालक क्रीडा परिसर की स्थापना की जायेगी।

इसके अलावा राजनांदगांव में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, गोलापल्ली जिला-सुकमा में प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास तथा सलियाटोली जिला-जशपुर में बालक एवं बालिका छात्रावास के भवन निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रेच्युटी सिलिंग पर कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई, CITU बोला-SAIL प्रबंधन से कोई नहीं आया…
Next: SAIL BSP ने 3000 बच्चों को लिया गोद, रोज पिलाएगा दूध

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.