Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ग्रेच्युटी सिलिंग पर कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई, CITU बोला-SAIL प्रबंधन से कोई नहीं आया…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ग्रेच्युटी सिलिंग पर कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई, CITU बोला-SAIL प्रबंधन से कोई नहीं आया…

02/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read

-सीटू नेता ललित मोहन मिश्र के मुताबिक स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सीटू द्वारा ग्रेच्युटी सीलिंग को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में केस दायर किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में ग्रेच्युटी सिलिंग का मामला कानूनी लड़ाई में फंसा हुआ है। कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सेल प्रबंधन की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस बात का दावा स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया-एसडब्ल्यूएफआई ने किया है।

EPS 95 पर SAIL का सर्कुलर: EPFO पोर्टल पर एक बार विकल्प का प्रयोग करने के बाद नहीं मिलेगा परिवर्तन का मौका

एनजेसीएस सदस्य व एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि अधिवक्ता की तरफ से जानकारी दी गई कि सुनवाई में सेल प्रबंधन की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ और न ही कोई पक्ष रखा गया है।

सीटू नेता ललित मोहन मिश्र के मुताबिक स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सीटू द्वारा ग्रेच्युटी सीलिंग को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में केस दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई के लिए प्रबंधन की तरफ से बुधवार को कोई उपस्थित नहीं हुआ। तीन माह पूर्व हुई सुनवाई में भी सेल प्रबंधन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था।

सीटू के दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो सेल प्रबंधन की तरफ से आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। देखते हैं, सेल की तरफ से इस पर कोई बयान आता है या नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, ऑनलाइन पर्क्स मॉड्यूल 15 मार्च तक ही खुला, भत्ते-पर्क्स का चुनें विकल्प, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

सीटू का कहना है कि सेल कर्मचारियों के लिए वह सड़क से कोर्ट तक प्रबंधन के खिलाफ लड़ता है। हर स्तर पर कर्मचारी एकता पर जोर दिया जाता है। एनजेसीएस फैसले के खिलाफ सेल प्रबंधन ने ग्रेच्युटी सिलिंग की। दो साल बाद रिटायर होने वाले एक कर्मचारी का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया गया तो करीब साढ़े 7 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट में गए।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट के ठेका व आउट सोर्स के कार्य में 70% स्थानीय युवकों की भर्ती हो

भिलाई सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्‌डी ने कहा कि 22 जून 2022 को कोलकाता हाईकोर्ट में केस दर्ज हो गया। ग्रेच्युटी सिलिंग के मामले में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की मुसीबत बढ़ सकती है। कानूनी लड़ाई चल रही है।

कर्मचारियों को हाईकोर्ट से न्याय मिलेगा। सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों का नुकसान करने के लिए ग्रेच्युटी सिलिंग लगाई थी। इसके खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिस पर अब सुनवाई हो रही है।

जानिए कब सेल ने कब लगाया ग्रेच्युटी सिलिंग

यूनियन का कहना है कि सेल प्रबंधन द्वारा 26 नवंबर 2021 को एकतरफा आदेश निकाल कर सेल कर्मियों के ग्रेच्युटी को भी अन्य उद्योगों के कर्मियों की तरह सीमित कर दिया गया। डीवीएस रेड्‌डी ने कहा कि प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय समझौता को तोड़ते हुए ग्रेच्युटी सीलिंग का एकतरफा आदेश जारी किया गया था।

इसके खिलाफ सेल प्रबंधन को पत्र लिखा गया था। हर स्तर पर अपनी विरोध कार्रवाई को अंजाम दिया। किंतु प्रबंधन के अड़ियल रवैया के खिलाफ 22 जून 2022 को कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: LTC-LTA रिकवरी जारी: SAIL ने सैलरी से काटी रकम, कर्मचारियों का बढ़ा गम, मार्च प्रथम सप्ताह में आएगा बकाया बोनस

उप मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के पास परिवाद दायर

साथ ही साथ उप मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के पास परिवाद दायर कर दिया गया है। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सीटू ग्रेच्युटी के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़कर कामयाबी हासिल कर कर्मियों को लाभ पहुंचाने के मजबूत इरादे के साथ संघर्ष कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसफर की मार झेल रहे SAIL कर्मचारी झांसेबाजी से उब चुके, चेयरमैन-DIC, NJCS के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का दावा

1970 से मिल रहा कर्मचारियों था लाभ

यूनियन का कहना है कि 28 अक्टूबर 1970 को सीटू, प्रबंधन एवं केंद्र सरकार के श्रम विभाग के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के पश्चात संयंत्रों में कार्य करने वाले कर्मियों को गणना के अनुसार पूरी ग्रेच्युटी देने संबंधी समझौता किया गया था। जिसके अनुसार सेल के विभिन्न संयंत्रों में कार्य करने वाले कर्मियों को असीमित ग्रेच्युटी मिलता रहा है, जबकि 1972 में केंद्र सरकार ने ग्रेच्युटी कानून बनाया, जिसमें सीलिंग ग्रेच्युटी एवं असीमित ग्रेच्युटी दोनों को दिए जाने का प्रावधान विद्यमान है।

इन्हीं प्रावधानों के तहत हमें असीमित ग्रेच्युटी लेने का अधिकार प्राप्त है, जिसके तहत हम असीमित ग्रेच्युटी लेते आ रहे थे। प्रबंधन ने एनजेसीएस एमओयू में एकता को तोड़ते हुए तीन यूनियनों के हस्ताक्षर करने का फायदा उठाकर ग्रेच्युटी सीलिंग कर दिया, जिसके खिलाफ सीटू का संघर्ष जारी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, ऑनलाइन पर्क्स मॉड्यूल 15 मार्च तक ही खुला, भत्ते-पर्क्स का चुनें विकल्प, दोबारा नहीं मिलेगा मौका
Next: CG Budget 2023: छत्तीसगढ़ का 4144 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट, जाने CM भूपेश बघेल ने किस मद में कितनी तय की रकम

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.