Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई

05/10/2024 1 minute read
Retired-officers-narrated-the-story-of-struggle-BSP-OA-bid-farewell
  • उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) द्वारा सितम्बर 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल

इस समारोह विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीएम, सीओसीसीडी तुलाराम बेहरा थे। अध्यक्षता सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (SEFI Chairman and Officers Association President Narendra Kumar Banchhor) ने की। इस कार्यक्रम में महासचिव परविंदर सिंह सहित उपाध्यक्ष तुषार सिंह, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश क्षत्री, सचिव जेपी शर्मा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: DPS Bhilai में बच्ची से गंदी हरकत का केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मैनेजमेंट पुलिस, SP लपेटे में

पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन (Officers Association) द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया।

उन्होंने ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवश्यक पहल करते रहने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव से पहले पेंशन 7500 न होने पर लाखों पेंशनभोगी भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में शैलेष कुमार दसोरे, जीएम (ईएमडी), खिलावन सिंह ठाकुर, जीएम (सीओसीसीडी), इंद्रजीत सिंह, एजीएम (टीएंडडी), राजीव दंडोना, एजीएम (राजहरा), बैजू के पी, सीनियर मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटल), लिलक राम वर्मा, सीनियर मैनेजर (आरसीएल), केशवकरन बामने असिस्टेंट मैनेजर (आरसीएल) का सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बायोमेट्रिक पर ALC Labour Court से बड़ी खबर, स्टैंडिंग ऑर्डर ने फंसाया पेंच

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर (SEFI Chairman and Officers Association President Narendra Kumar Banchhor) ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट

ओए अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि मेडिकल की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी एवं सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: पुलिस की वर्दी पहनने का ख्वाब अब होगा पूरा, उम्र में 5 साल की छूट

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, जल संकट होगा दूर

सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपेक्षा

समारोह के मुख्य अतिथि सीजीएम सीओसीसीडी तुलाराम बेहरा द्वारा सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के क्षत्रप रहे हैं। उनकी सेवाएं हमेशा हमारे स्मृति पटल में सदैव रहेगी।

सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपेक्षा है कि उनके अनुभवों की संयंत्र को जब भी आवश्यकता हो वे हमेशा कंपनी के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने ओए बीएसपी के सम्मान समारोह की सराहना करते हुए ओए बीएसपी के कार्यों को भी सराहा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP News: स्वच्छता का मंत्र, सफाई मित्रों का सम्मान, भिलाई टाउनशिप में ईडी संग अफसरों-कर्मियों ने उठाया झाड़ू

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से शैलेष कुमार दसोरे, जीएम (ईएमडी), खिलावन सिंह ठाकुर, जीएम (सीओसीसीडी), इंद्रजीत सिंह, एजीएम (टीएंडडी), राजीव दंडोना, एजीएम (राजहरा), आदि ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया।
ओए के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ट्रेनी को 21200 रुपए और नियमित कर्मचारियों के खाते में आ रहा 26500 SAIL बोनस

समारोह के अंत में ओए के महासचिव परविंदर सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन, उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: मुंह पर अंगुली रखकर खामोशी से बोकारो BAKS ने थमाया हड़ताल नोटिस

उन्होंने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों की समस्याओं को सदैव ही गंभीरता से लिया है। जिसके फलस्वरूप कई बड़े मुद्दों पर हम कामयाबी हासिल कर सके हैं। हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर थे और तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग में करदाताओं पर बड़ा एक्शन, 7000 टैक्सपेयर्स दायरे में, कटेगा नल कनेक्शन, बंद होगी फैसिलिटीज

कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव परविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि:- रेमी थामस, डीपीएस बरार, एम.ए.आर. शरीफ, प्रदीप मेनन निखिल पेठे, राधाकिशुन, बी एस मान, पी सी राउल, एस के मालवीय, एवं सीओसीसीडी से जीएम बिरजू पासवान, एजीएम प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING : मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग आए राष्ट्रीय पदाधिकारी ने दी जानकारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant पहुंचे भारत सरकार के सतर्कता आयुक्त एएस राजीव, पढ़िए मामला
Next: सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

Related Stories

Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
Bhilai Steel Plant INTUC Union Office Bearers Discuss Safety issues with the CGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
Bhilai Steel Plant INTUC Union Office Bearers Discuss Safety issues with the CGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Azmat ali 03/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.