Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Assembly Elections: भिलाई की सीट दोबारा जीतने कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट, देवेंद्र यादव के लिए मनोज का खास प्लान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Chhattisgarh Assembly Elections: भिलाई की सीट दोबारा जीतने कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट, देवेंद्र यादव के लिए मनोज का खास प्लान

09/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Assembly-Elections-Booth-management-of-Congress-Manoj-special-plan-for-Devendra-Yadav-to-win-Bhilai-seat-again
  • मनोज पांडेय द्वारा हर वार्ड में जाकर बूथ कमेटी बनाई जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में कैसे काम करना है। इसकी रणनीति बना रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस ने बूथ मैनेजमेंट शुरू कर दिया है। भिलाई नगर सीट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी सख्ती से शुरू कर दी है। इस बार कांग्रेस का प्लान ही दूसरा है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ पर फोकस कर रही है। बूथ को मजबूत बनाकर हर बूथ को जीतने की रणनीति तैयार कर ही है। और इसमें कांग्रेस काफी हद तक सफल और मजबूत योजना बनाकर काम भी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन और नेतृत्व में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सहयोग से भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ चलो अभियान जोर पकड़ने लगा है। भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी मनोज पांडेय ने बूथ को मजबूत बनाते के लिए कमान संभाल ली है और वे रोज बैठकें कर रहे हैं।

मनोज पांडेय द्वारा हर वार्ड में जाकर बूथ कमेटी बनाई जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में कैसे काम करना है। इसकी रणनीति बना रहे हैं। बूथ को मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है कि कैसे बूथ को मजबूत कर सकते है। कैसे मतदाताओं को युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताकर, शासन की जनहितैषी, महत्वाकांक्षी योजनाओं लोगों को कितना लाभ हो।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सरकार आने के बाद युवाओं को कितने रोजगार मिले, खुर्सीपार का कितना विकास हुआ। इस तरह शासन और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से मतदाताओं को दिल जीता जा सके। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

हर वार्ड के हर बूथ में चल रहा अभियान
वार्ड 44 के बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन किया गया। और आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। इसी प्रकार वार्ड 50, वार्ड 49, वार्ड 38 के बूथों में जाकर बूथ कमेटी का गठन और आने वाले समय के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जा रही। लगातार अभियान चल रहा है और भिलाई निगम क्षेत्र के हर वार्ड के हर बूथ में यह अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री डी कामराजू जी छाया पार्षद मंगल सिंह जी, सुनील गोयल,भोलू श्रीवास्तव जी,नागमणि जी, शंकर राव जी , मुरलीधर, असगर कुरैशी, राजा देवांगन, एम गोपाल राव,प्रदीप यादव,संगम यादव,और पदाधिकारी गण कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रोज सैकड़ों लोग कांग्रेस से जुड़ रहे
कांग्रेसियों का कहना है कि 15 साल भाजपा ने प्रदेश में राज किया। इन 15 साल में भाजपा ने जो नहीं किया, वह जन हितैषी काम कांग्रेस सरकार ने इन साढ़े चार साल में कर के दिखा दिया। भाजपा के समय जो किसान कर्ज में डूबे थे, आज वे कांग्रेस के इस शासन काल में किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है।

युवाओं को रोजगार, महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है। गरीब परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं। रोजगार दर तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। हर जाति, समाज, धर्म का अपना खुद कर भवन है। इन सभी के बारे में अभियान के दौरान लोगों को बताया जा रहा है। कांग्रेस की रीति-नीति और युवा विधायक देवेंद्र यादव के काम से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जूड़ रहे हैं। लोगों ने भूपेश सरकार पर अपना भरोसा जताया और लोगों ने कहा कि उन्हें अपने युवा और लाडले विधायक देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे देगा AC Chair Car, Vistadome Coach के किराए में 25% तक छूट
Next: सरकार ने SAIL के मजदूरों की स्वीकार की मांग तो बढ़ेगी 3 हजार से ज्यादा मजदूरी, श्रम मंत्री को इंटक ने लिखी चिट्‌ठी

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.