Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने दो जन सूचना अधिकारियों पर ठोका 25-25 हजार का जुर्माना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने दो जन सूचना अधिकारियों पर ठोका 25-25 हजार का जुर्माना

21/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-State-Information-Commission-imposed-a-fine-of-25-25-thousand-on-two-public-information-officers
  • आयोग के द्वारा तत्कालीन जन सूचना अधिकारी को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना देने में लापरवाही बरतने पर दो जन सूचना अधिकारियों पर 25- 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इन अधिकारियों में एक तत्कालीन तहसीलदार और एक तत्कालीन उप अभियंता शामिल है।

राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन के निराकरण में लापरवाही बरतने और समय सीमा में क्रियान्वयन नहीं किये जाने पर संबंधित जनसूचना अधिकारियों पर यह अर्थदंड लगाया है। एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान पाया गया कि रायपुर तहसील के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी को मार्च 2019 में आवेदक द्वारा सीमांकन से संबंधित दस्तावेजों आदि का अवलोकन करने का आवेदन दिया गया था। किंतु जन सूचना अधिकारी के द्वारा 3 वर्ष विलंब से आवेदक को अवलोकन के लिए सूचना जारी किया गया।

इस संबंध में आयोग के द्वारा तत्कालीन जन सूचना अधिकारी को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया। इस कारण से तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं तहसीलदार रायपुर एवं वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर अमित बेक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

एक अन्य प्रकरण में नगर पालिका रतनपुर के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी द्वारा नामांतरण संबंधी फाइलों से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आवेदक के द्वारा चाहे जाने के विषय पर मूल आवेदन का समय सीमा में निराकरण नहीं करने और आयोग को जवाब नहीं प्रस्तुत करने के कारण तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं उप अभियंता एवं वर्तमान में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ श्री देवेंद्र पहाड़ी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया है। अर्थदंड की राशि शासकीय कोष में जमा करने के लिए संबंधित जन सूचना अधिकारियों के नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बार एंड राड मिल ने बनाया उत्पादन का एक और रिकॉर्ड
Next: Job News: 100 पदों के लिए 27 जुलाई को भिलाई में विशेष रोजगार मेला

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.