Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दशहरा पर भयानक हादसा, कार नहर में डूबी, 4 बच्चों संग 8 की मौत, 15 साल की लड़की लापता
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

दशहरा पर भयानक हादसा, कार नहर में डूबी, 4 बच्चों संग 8 की मौत, 15 साल की लड़की लापता

12/10/2024 1 minute read
Terrible-accident-on-Dussehra_-8-dead-along-with-4-children_-15-year-old-girl-missing-in-canal

चार बच्चों और महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

सूचनाजी न्यूज, हरियाणा। एक तरफ देशभर में दशहरा का जश्न मनाया जा रहा है। रावण दहन की तैयारियां चल रही थीं। वहीं, हरियाणा के सड़क हादसे ने सबको गमगीन कर दिया है। नहर में कार गिरने से चार बच्चों और महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर लगते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने भी शोक व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्रेशन कैंसिल  

दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हरियाणा के कैथल में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा-“हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।”

ये खबर भी पढ़ें: EPFO से ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर पर बड़ी खबर, नौकरी के साथ रहेगा पैसा भी

मेला देखने के लिए कार में एक परिवार जा रहा था। कैथल में हादसा हुआ और कार नहर में डूब गई। कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। परिवार कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सेल के शेयर भाव का Good Friday, 4 रुपए बढ़ा भाव

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में हादसा, कर्मी की जान जोखिम में

मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी हादसे में दम तोड़ने वाले मजदूर की पत्नी को मिला नौकरी का लेटर, अब पोस्टमार्टम

वहीं, हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल की बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, तीन बच्चों का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट का दायरा देवबलोदा मंदिर की चौखट तक, जानिए क्या-क्या कराएगा काम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दारू, मारपीट, खून से लथपथ, चाकूबाजी के रुझान आने शुरू
Next: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, इम्प्लायर और पूर्ण ब्याज पर पढ़िए बड़ी खबर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.