Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF लाठीचार्ज: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर भिड़ गए 2 विधायक, समर्थकों में धक्का-मुक्की, बोकारो बंद की अपील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CISF लाठीचार्ज: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर भिड़ गए 2 विधायक, समर्थकों में धक्का-मुक्की, बोकारो बंद की अपील

04/04/2025 1 minute read
CISF lathicharge 2 MLAs clashed at the gate of Bokaro Steel Plant supporters pushed each other (1)

बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने कहा-डुमरी के विधायक का यहां आना ठीक नहीं है। सियासत के लिए वह गुमराह न करें।

जयराम कुमार महतो को टाइगर जयराम के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो की विधायक श्वेता सिंह और डुमरी के विधायक जयराम महतो के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। बोकारो स्टील प्लांट के गेट के बाहर दोनों नेताओं में भी कहासुनी हो गई। सीआईएसएफ लाठीचार्ज में एक विस्थापित युवक प्रेम कुमार महतो की मौत के बाद जयराम महतो के पहुंचने पर हंगामा हो गया। वहीं, बोकारो बंद की अपील भी कर दी गई है।

बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने कहा-डुमरी के विधायक का यहां आना ठीक नहीं है। सियासत के लिए वह गुमराह न करें। जबकि जयराम महतो का कहना है कि मेरी गाड़ी पहुंची तो विरोध कर दिया। मैडम ने कहा-मेरा विधानसभा है, आप कैसे आ गए। जबकि मैं हमेशा से विस्थापितों का समर्थन करता रहा हूं। कल जब सांसद ढुलू महतो आएंगे तो क्या आपके समर्थक उनकी गाड़ी का नंबर प्लेट उखाड़ दें। मैं नारी शक्ति का सम्मान कर रहा था। इसलिए चुप रहा।

बता दें कि विधायक श्वेता सिंह झारखंड की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2024 से झारखंड विधानसभा की सदस्य हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में बोकारो विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, जयराम कुमार महतो को टाइगर जयराम के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं।

वह झारखंडी स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए नवगठित राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रतीक पर डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

महतो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक हैं, जिसे पहले झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नाम से जाना जाता था। उन्होंने डुमरी विधानसभा क्षेत्र और बेरमो विधानसभा क्षेत्र सीटों से 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने मौजूदा मंत्री बेबी देवी को हराकर डुमरी सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन बेरमो सीट हार गए, दूसरे स्थान पर रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant Update: CISF लाठीचार्ज में 18 से ज्यादा जख्मी, टूटे हाथ-पैर, फंटे सिर, स्कूलों पर ये खबर
Next: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.