Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU ने की प्लेट मिल दुर्घटना की जांच, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, हादसा रोकने के लिए केस स्टडी करें सार्वजनिक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU ने की प्लेट मिल दुर्घटना की जांच, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, हादसा रोकने के लिए केस स्टडी करें सार्वजनिक

20/03/2025 1 minute read
CITU investigated the plate mill accident, shocking facts came to light, case study should be made public to prevent accidents

सीटू ने मर्चेंट मिल में हुए फेटल एक्सीडेंट एवं प्लेट मिल में हुए दुर्घटना को देखने के बाद हाउसकीपिंग को लेकर सवाल उठाए।

  • मर्चेंट मिल में ऐसी ही एक दुर्घटना के दौरान 31 जनवरी 2025 को ठेका श्रमिक की मृत्यु हो गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 18 मार्च मंगलवार शाम को प्लेट मिल में हुई दुर्घटना की जांच के पश्चात सीटू ने पाया कि पूरे मामले को ही तोड़ मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की जा रही है। सच्चाई यह है कि एक दुर्घटना घटी है और वह दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

किंतु कुछ कर्मियों के सूझबूझ के चलते उस दुर्घटना को प्राणांतक घटना होने से बचाया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि लोडिंग क्रेन के स्टॉपर का स्प्रिंग एक ठेका श्रमिक के कंधे को चोटिल करते हुए क्रेन पर चढ़ने वाले प्लेटफार्म के बीच में गिरा। किंतु यह बताया जा रहा है कि स्प्रिंग पहले प्लेटफार्म पर गिरा उसके बाद उछलकर कंधे से टकराया है। अभी आने वाले समय में देखना होगा कि उक्त दुर्घटना की और कौन-कौन सी थ्योरी सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

एथिकल स्टील पॉलिसी की धज्जियां उड़ा रहा है प्लेट मिल शिपिंग का हाउसकीपिंग

सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी ने कहा-स्टील बनाने के लिए जिस एथिकल पॉलिसी की घोषणा की गई है। वह अपने आप में संयंत्र के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में सोच पैदा करता है। किंतु सीटू ने मर्चेंट मिल में हुए फेटल एक्सीडेंट एवं प्लेट मिल में हुए दुर्घटना को देखने के बाद पाया कि सही हाउसकीपिंग का ना होना दुर्घटना के लिए एक बड़ा कारण है।

ये खबर भी पढ़ें: Placement Camp: 150 पदों पर नौकरी, 24 मार्च को डाक्यूमेंट लेकर आइए

अचानक घटने वाली घटनाओं के समय यदि भगदड़ की स्थिति पैदा होती है तो ऐसे में हाउसकीपिंग ठीक ना होने पर लोग टकराकर गिरने एवं चोटिल होने की आशंकाएं कई गुना बढ़ जाती है, जिसे आज सीटू की टीम ने प्लेट मिल में दुर्घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पाया।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

34 नंबर क्रेन केबिन से विजिबल नहीं है लोडिंग ट्रैक

प्लेट मिल के लोडिंग रेलवे ट्रैक के ठीक ऊपर लोडिंग क्रेन के केबिन बने हुए हैं। केबिन में बैठा हुआ कर्मी प्लेट्स को उठाकर लोडिंग वैगन में रखते समय लोडिंग ट्रैक एवं वेगन पूरा एवं साफ-साफ नहीं दिखाई देता है। कर्मियों ने कई बार इस बात की शिकायत प्रबंधन से कर चुके हैं। किंतु निराकरण की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। 34 नंबर ईओटी क्रेन का केबिन भी क्षतिग्रस्त है, बावजूद इसके जैसे तैसे उस क्रेन को चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

ठेका श्रमिक चलाते हैं बहुत से लोडिंग क्रेन

संयंत्र के अंदर लगातार स्थाई कर्मियों की भर्ती पर रोक लगती चली गई है। ईओटी क्रेन ऑपरेशन को हमेशा से ही उच्च दक्षता वाला कार्य माना जाता रहा है जिस कार्य को अब ठेका श्रमिक करने लगे हैं प्लांट के कई विभागों में लोडिंग जैसे उच्च दक्षता वाले कार्य को ठेका श्रमिकों के हवाले कर दिया जा रहा है,जिनका ना तो दक्षता ट्रेनिंग करवाया जाता है ना ही सुरक्षा के सारे नियमों को बताया जाता है। ऐसे में क्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं का बढ़ना अब आम बात होने लगा है। ज्ञात हो कि मर्चेंट मिल में ऐसी ही एक दुर्घटना के दौरान 31 जनवरी 2025 को ठेका श्रमिक की मृत्यु हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

दुर्घटनाओं को छुपाने से हो सकती हैं और ज्यादा दुर्घटनाएं

सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी का कहना है कि हमेशा से ही घटने वाली घटनाओं अथवा दुर्घटनाओं को स्टडी करके उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जब घटी हुई दुर्घटना के कारण का अध्ययन किया जाता है एवं केस स्टडी बनाकर अलग-अलग मंचों पर उसकी कमियों को दूर करने के संदर्भ में चर्चा होती है तो इस बात की गुंजाइश बढ़ जाती है कि वह घटना अथवा दुर्घटना दोबारा से होने से रोका जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

किंतु जब दुर्घटनाओं को छुपाने की कोशिश की जाती है, तब उन दुर्घटनाओं के कारण को सार्वजनिक न करने एवं उन दुर्घटनाओं के कारण का अध्ययन कर उसे दूर न करने के कारण और ज्यादा दुर्घटनाएं होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

ज्ञात हो कि 10 अक्टूबर 2024 को एसएमएस-3 के बिलेट यार्ड में सुबह 10.30 बजे ईओ टी मैग्नेट क्रेन नंबर 31से मिडिल बे में खड़ी क्रेन नंबर 28 से टकराने से 28 नंबर क्रेन काबफर स्टापर का फाउंडेशन टूट गया था और बफर स्टापर पुलपिट नंबर 11 के नीचे कार्य कर रहे ठेका कर्मी बसंत कुमार कुर्रे के ऊपर गिर गया था, जिससे ठेका कर्मी बसंत कुमार कुर्रे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खाई कसम, पढ़ें क्यों

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मांगा SAIL का बकाया 39 माह का एरियर, NMDC वेतन समझौता
Next: Rourkela Steel Plant: एसपीएसबी इंटर स्टील कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 का चैंपियन बना Bhilai Steel Plant, RINL को हराया

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.