Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खामोश हड़ताल रही सफल: CITU ने कहा-25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों ने भागीदारी की, शोषण अब बर्दाश्त नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खामोश हड़ताल रही सफल: CITU ने कहा-25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों ने भागीदारी की, शोषण अब बर्दाश्त नहीं

Azmat ali 10/07/2025 1 minute read
CITU said- the strike was successful, more than 25 crore workers participated, exploitation cannot be tolerated anymore

सीटू बोला- एकता और संघर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन है, जिसने मोदी सरकार और कॉर्पोरेट ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। सीटू बोला- एकता और संघर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन है, जिसने मोदी सरकार और कॉर्पोरेट ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है।

  • केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पंजाब और मणिपुर में बंद जैसा माहौल देखा गया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) द्वारा 9 जुलाई की अखिल भारतीय आम हड़ताल की ऐतिहासिक सफलता पर श्रमिक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि यह हड़ताल पूरे देश में अभूतपूर्व रूप से सफल रही है। इस हड़ताल में जहां किसानों, खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों की मजबूत एकता दिखाई वहीं सभी वर्गों के लोग आम हड़ताल के समर्थन में एकजुट हुए।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

इस हड़ताल के माध्यम से मजदूर वर्ग ने चेतावनी दिया कि मजदूरी संहिता के नाम पर आधुनिक गुलामी को स्वीकार नहीं करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association: साइकिल रैली में दिखी नारी शक्ति की झलक

25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों ने भागीदारी की इस हड़ताल में

सीटू का कहना है कि 9 जुलाई 2025 को हुई अखिल भारतीय आम हड़ताल में देशभर के 25 करोड़ से अधिक मजदूरों की भागीदारी को सीटू सलाम करता है। यह श्रमिक वर्ग की एकता और संघर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन है जिसने मोदी सरकार और कॉर्पोरेट ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

श्रमिकों के अधिकारों का दमन और शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान और कृषि मज़दूर संयुक्त किसान मोर्चा अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला, युवा, छात्र सहित सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी रही।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

हड़ताल के प्रभावी आयोजन से कई प्रमुख क्षेत्रों में कामकाज ठप रहा

– कोयला और गैर-कोयला खनिज (लोहा, तांबा, बॉक्साइट, एल्यूमिनियम, मैंगनीज़, सोना)
– वित्तीय क्षेत्र – बैंक, एल आई सी, जी आई सी
– तेल और गैस क्षेत्र
– केंद्रीय एवं राज्य सरकारी कर्मचारी – विशेष रूप से डाक सेवाएं, आयकर, ऑडिट आदि
– दूरसंचार
– जूट मिलें, टेक्सटाइल, प्लांटेशन
– मेडिकल और सेल्स प्रतिनिधि
– आई टी और आई टी ईस
– सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाएं
– औद्योगिक क्षेत्र – कई एम एन सी में मज़दूरों की सक्रिय भागीदारी
– रक्षा क्षेत्र कर्मचारियों द्वारा एक घंटे का प्रदर्शन; रेलवे यूनियन द्वारा समर्थन
– निर्माण, बीड़ी उद्योगों के मज़दूर
– स्कीम वर्कर्स – आंगनवाड़ी, आशा, मिड-डे मील आदि की बड़ी भागीदारी
– घरेलू कामगार, फेरीवाले, हेड-लोड वर्कर्स, निजी सुरक्षा कर्मचारी, रिक्शा/ऑटो/टैक्सी चालक
– सार्वजनिक क्षेत्र कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की भागीदारी, प्रबंधन की धमकियों के बावजूद
– बिजली विभाग की शानदार हड़ताल
– प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स-उबर,ओला ,स्वीगी,रेपीडो आदि में हड़ताल
– मणिपुर में संघर्ष और दमन के बावजूद सफल हड़ताल
– केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार में प्रभावी हड़ताल

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

कई राज्यों में “रास्ता रोको” और “रेल रोको” आंदोलन आयोजित

केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पंजाब और मणिपुर में बंद जैसा माहौल देखा गया। वही राजस्थान और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बंद की खबरें आईं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award

यह ऐतिहासिक हड़ताल देश में सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ गुस्से और प्रतिरोध की लहर का प्रतीक है। आने वाले समय में क्षेत्रीय स्तर पर आंदोलन तेज होंगे और एक वैकल्पिक नीति व्यवस्था के लिए एकजुट राष्ट्रीय आंदोलन की नींव डाली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के गेस्ट हाउस को भिलाई स्टील प्लांट ने किया सील
Next: बारिश का कहर, भिलाई टाउनशिप के 2 घरों में हादसा, किसी तरह बची जान

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.