Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बारिश का कहर, भिलाई टाउनशिप के 2 घरों में हादसा, किसी तरह बची जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बारिश का कहर, भिलाई टाउनशिप के 2 घरों में हादसा, किसी तरह बची जान

Azmat ali 10/07/2025 1 minute read
Rain wreaks havoc, accident in 2 houses of Bhilai township, lives somehow saved

भिलाई टाउनशिप के जर्जर आवासों का छज्जा और प्लास्टर टूटकर गिरने की घटना सामने आ रही है। आप भी सावधान हो जाएं।

  • भिलाई के सेक्टर 5 के दो घरों में जर्जर आवास का स्लैब का टुकड़ा, प्लास्टर टूटकर गिरा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश का असर अब आवासों पर पड़ना शुरू हो गया है। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के जर्जर आवासों का छज्जा और प्लास्टर टूटकर गिरने की घटना सामने आ रही है। बुधवार रात 8 बजे और देर रात 2 बजे सेक्टर 5 के दो आवासों में हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

एक लड़के की जान बाल-बाल बच गई। परिवार दहशत में है। इसलिए आप जिस आवास में रह रहे हैं, वहां सतर्क रहें। जर्जर प्लास्टर छत पर नजर आ रहा है तो उसे तत्काल खुद ही तोड़कर गिरा दें। लगातार पानी का रिसाव होने से हादसे का कारण बन सकता है। अनहोनी से बचने के लिए खुद ही कदम उठाइए।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

पहली घटना सेक्टर 5 के सड़क नंबर 30 स्थित आवास क्यूआर 10 डी में घटी। रात 8 बजे परिवार के लोग घर में ही थे। बारिश् की वजह से परिवार वाले अंदर ही थे, तभी अचानक से तेज आवाज आई। टीएंडडी में कार्यरत विजय वर्मा का परिवार बाहर निकला तो देखा ऊपर के फ्लोर की बालकनी का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। इससे लोगों में दहशत हो गई। मेंटेनेंस आफिस में शिकायत की गई। एक कर्मचारी गुरुवार को मौका-मुआयना करके लौट गया। मेंटेनेंस के लिए कोई समाचार लिखे जाने तक आया नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26:  100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास

इसी तरह सड़क 30 के ही आवास संख्या क्यूआर 9A  में रात 2 बजे के आसपास घटना हुई। टीएंडडी के कर्मचारी सुशील कुमार का परिवार सो रहा था। घर के अंदर तेज आवाज हुई। ऊपर के फ्लोर के आवास संख्या 9 ई के किचन की खिड़की का स्लैब टूटकर 9ए पर गिरा। टीन शेड की छत को तोड़ते हुए स्लैब का टुकड़ा कमरे के अंदर गिरा, जहां बगल में परिवार का बच्चा सो रहा था। इसकी बाल-बाल जान बच गई।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खामोश हड़ताल रही सफल: CITU ने कहा-25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों ने भागीदारी की, शोषण अब बर्दाश्त नहीं
Next: पानी बहाव के रास्ते में आने वाले कब्जों को भिलाई स्टील प्लांट पहले तोड़े: इंटक

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.