Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चावल पर केंद्र सरकार और सीजी सरकार में ठनी, CM भूपेश बघेल ने लिखी चिट्‌ठी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

चावल पर केंद्र सरकार और सीजी सरकार में ठनी, CM भूपेश बघेल ने लिखी चिट्‌ठी

07/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Clash-between-Central-Government-and-CG-Government-on-rice-CM-Bhupesh-Baghel-wrote-a-letter-1
  • केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य में कटौती पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र।
  • चावल की पैकेजिंग के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति का भी किया अनुरोध।
  • केंद्र ने छत्तीसगढ़ के उपार्जन अनुमान के अनुसार परिणामी चावल की 86.5 लाख टन मात्रा को घटाकर कर दिया है 61 लाख टन।
  • नए जूट बारदानों की आपूर्ति मात्रा को भी कम करते हुए कर दिया है 2.45 लाख गठान।
  • भूपेश बघेल ने कहा राज्य में धान खरीदी की सीमा, उन्नत खेती और बेहतर उर्वरक प्रबंधन के कारण हुई है उत्पादकता में वृद्धि।
  • अनुकूल मानसून के चलते 36 लाख हेक्टेयर में 136.5 लाख टन धान उत्पादन का है अनुमान।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष 130 लाख टन धान उपार्जन का है अनुमान।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को पत्र लिखकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का लक्ष्य 86.5 लाख मे.टन यथावत रखने का अनुरोध किया है। साथ ही परिणामी चावल की पैकेजिंग (Packaging) के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति जूट कमिश्नर (Jute Commissioner ) के माध्यम से कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

खबर भी पढ़ें : छावनी में विधायक देवेंद्र यादव की प्रगति यात्रा के साथ बढ़ी विकास यात्रा, 2.90 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पत्र में लिखा है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्य सचिवों की बैठक दिनांक 21 अगस्त 2023 की जारी कार्यवाही विवरण 28 अगस्त 2023 द्वारा राज्य में धान के उपार्जन अनुमान 130 लाख टन के अनुसार बनने वाले परिणामी चावल की 86.5 लाख मे.टन मात्रा को घटाते हुए 61 लाख मे.टन कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association Election 2023: महासचिव और 43 ZR के लिए कल पड़ेंगे 2409 वोट, तैयारियां पूरी, अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष निर्विरोध होने से चुनाव फीका

इसके अतिरिक्त जूट पैकेजिंग (Packaging) की छठवीं आपूर्ति योजना दिनांक 06 सितंबर 2023 द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल उपार्जन हेतु आवश्यक नये जूट बारदानों की आपूर्ति मात्रा को कम करते हुए 3.56 लाख गठान के स्थान पर 2.45 लाख गठान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: रायपुर-डोंगरगढ़, इतवारी, दुर्ग ट्रेन कैंसिल, अंतागढ़ लोकल चलेगी सिर्फ दुर्ग तक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने 21 अगस्त 2023 को खाद्य सचिवों की बैठक में हुई चर्चा का का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का उल्लेख करते हुए, जो कि विगत कई वर्षों से खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 से 15 क्विंटल प्रति एकड निर्धारित थी, केन्द्रीय पूल में 86 लाख मे.टन चावल उपार्जन के लक्ष्य को यथावत रखे जाने का अनुरोध किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : CG Weather Update : जमकर गरजा और बरसा बादल, दहला इंसान, हर कोई परेशान

विगत वर्षों में धान के रकबे में हुई बढ़ोत्तरी के साथ-साथ राज्य के किसानों द्वारा उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग एवं बेहतर उर्वरक प्रबंधन के दृष्टिगत उत्पादकता में वृद्धि हुई है विशेषतः मध्य छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में, जिसके चलते किसानों समूहों द्वारा की गयी मांग के आधार पर राज्य में धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ को बढ़ाते हुए राज्य शासन द्वारा अधिकतम 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh में भरोसे का सम्मेलन: मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के साथ मंच साझा करेंगे रमन सिंह

राज्य के कृषि विभाग द्वारा प्रथम अग्रिम अनुमान के आधार पर राज्य में बोए गये धान के रकबे 36 लाख हेक्टेयर में 136.5 लाख टन धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। राज्य के कुछ एक स्थानों को छोड़कर मानसून की स्थिति धान के फसल के अनुरूप है। राज्य के सिंचित रकबे में कुछ स्थानों पर पानी की कमी के चलते नहरों के माध्यम से सिंचाई का प्रबंध भी किया गया है। उपरोक्त व्यवस्था के दृष्टिगत राज्य में धान का उत्पादन अग्रिम अनुमान से अधिक होना अवश्यम्भावी है।

ये खबर भी पढ़ें : Government Industrial Training Institutes में छात्रावास अधीक्षक व अधीक्षिका बनने का मौका, 9 सितंबर तक काउंसिलिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC NEWS: BSE, NSE और CSE पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद अब नगरनार स्टील प्लांट के प्रोडक्शन पर बड़ा अपडेट, शेयर धारक खुश
Next: BSP कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-2 की रातों-रात लबालब भर रही टंकी, घरों में सुबह से पहुंचेगा पानी

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.