Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रमिकों के बच्चों को CM भूपेश बघेल ने थमाया 1-1 लाख का चेक, स्कूटी खरीदने के लिए और एक-एक लाख
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

श्रमिकों के बच्चों को CM भूपेश बघेल ने थमाया 1-1 लाख का चेक, स्कूटी खरीदने के लिए और एक-एक लाख

14/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-handed-over-a-check-of-1-1-lakh-to-the-children-of-laborers-will-get-to-buy-scooty-and-one-lakh-each
  • योजना के तहत 2021 में टॉप-10 में जगह बनाने वाले 10वीं एवं 12वीं के तीन छात्र-छात्राएं एवं 2022 में भी तीन छात्र-छात्राएं एवं इस वर्ष 2023 में 10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए प्रदान किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में जगह बनाने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को एक-एक लाख का चेक का प्रतीक स्वरूप प्रदान किया। छात्रों की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब मुख्यमंत्री ने इन होनहार बच्चों की आगे की पढ़ाई में सुविधा हेतु स्कूटी खरीदने के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा करते हुए एक प्रतीक चेक अलग से प्रदान किया।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व में 10वीं एवं 12वीं प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राएं एवं श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के प्रति बेहतर वातावरण का निर्माण हुआ। इससे गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए हमारी सरकार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि यहां के बच्चे अच्छे अंक लाकर अपने गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए श्रमिक परिवार के बच्चों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव सविता मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिक हेतु संचालित ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की कक्षा में टॉप-10 में आने पर श्रमिक के बच्चों को प्रोत्साहन राशि के तहत एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

इस योजना के तहत 2021 में टॉप-10 में जगह बनाने वाले 10वीं एवं 12वीं के तीन छात्र-छात्राएं एवं 2022 में भी तीन छात्र-छात्राएं एवं इस वर्ष 2023 में 10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी मीनाक्षी साहू 10वीं में 6वां स्थान, रितेश कुमार देवांगन 12वीं में तीसरा स्थान, राहुल यादव 10वीं में पहला स्थान, योगेश सिंह 10वीं में 6वां स्थान, दिव्यांशु 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी ख्याति साहू 12वीं 9वां स्थान, कुमारी बिदिया प्रधान 10वीं में 8वां स्थान, कुमारी न्याशा देवांगन 12वीं में चौथा स्थान, ऋषभ देवांगन 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी झरना साहू 12वीं में 6वां स्थान पाने वाले श्रमिक परिवार के इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया।

साथ ही उन्हें स्कूटी के लिए भी एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर श्रमायुक्त सह सचिव बीओसी मंडल, सहायक श्रमायुक्त अनिल कुजूर, श्रम पदाधिकारी आरके. प्रधान सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: HSM के सामने BSL कर्मी आया हादसे की चपेट में, टूटी पैर की हड्‌डी
Next: BSP सेफ्टी आफिसर नहीं खुद GM साहब थे कार में, आए थे खामी पकड़ने, फंसे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में…

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.