Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh के एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को 31 मई को CM Bhupesh Baghel देंगे बेरोजगारी भत्ता
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh के एक लाख 5 हजार 395 युवाओं को 31 मई को CM Bhupesh Baghel देंगे बेरोजगारी भत्ता

30/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghel-will-give-unemployment-allowance-to-one-lakh-5-thousand-395-youth-of-Chhattisgarh-on-May-31
  • -इस महीने स्वीकृत किया गया है 24 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता।
  • अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है।
  • -लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मई को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस महीने 24 हजार 15 युवा अतिरिक्त जुड़े हैं, जिनका आवेदन स्वीकृत किया गया है। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

ग्रामीण युवा अधिक- उल्लेखनीय है कि जिन युवाओं के खाते में राशि अंतरित की जानी है उनमें महिलाओं की संख्या 64 हजार 25 है जो कुल युवाओं की संख्या का 39 प्रतिशत है। इसी तरह 1 लाख 509 पुरुष हैं जो कुल युवाओं का 61 प्रतिशत है। शहरी युवा 27 हजार 970 हैं जो कुल युवाओं की संख्या का 17 प्रतिशत है। इसी प्रकार ग्रामीण युवाओं की संख्या एक लाख 36 हजार 564 हैं जो कुल युवाओं की संख्या का 83 प्रतिशत हैं।

1680 प्रकरण अपील के लिए- बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाँच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है।

493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

1701 युवाओं का प्रशिक्षण भी आरंभ- युवा जब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भर रहे हैं तब उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant के अधिकारी की पत्नी ने Ollywood में रखा कदम, Playback Singer का चला जादू
Next: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान: छत्तीसगढ़ में दिखा हिरण प्रजाति का दुर्लभ Mouse Deer, चूहा, सुअर और हिरण की झलक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.