Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM विष्णु देव का बड़ा तोहफा, सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा मास्टर प्लान
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM विष्णु देव का बड़ा तोहफा, सुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा मास्टर प्लान

28/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Vishnu-Dev-gave-a-big-gift-to-Jashpur-master-plan-will-be-ready-to-make-Jashpur-beautiful-and-developed
  • मुख्यमंत्री साय ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ में शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टर एरिया में 26 से 30 दिसंबर तक बिजली रहेगी गुल

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Bharat Ratna Late Atal Bihari Vajpayee) के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर लगभग 111 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: Bhilai Steel Plant की साबुन फैक्ट्री 30 साल बाद कब्जामुक्त, जमकर हंगामा, देखिए Video

मुख्यमंत्री विष्णु साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि जशपुर में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। पहाड़ी कोरवा जनजाति की खेल प्रतिभाएं धनुर्विद्या में पारंगत हैं। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम, हुई ये बात

उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जशपुर में सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सालय की स्थापना के लिए योजना तैयार की जाए ताकि इस अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य है। मेरी सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ESIC का फायदा तो उठाइए, कैंसर तक का हो रहा इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद मैं पहली बार जशपुर आया हूं। आप लोगों ने जिस प्यार और दुलार के साथ मेरा स्वागत किया है उसके लिए सभी को धन्यवाद।

उन्होंने जशपुर की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यह मेरी कर्म भूमि रही है। पूर्व मंत्री एवं सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।

ये खबर भी पढ़ें : रोजगार से जुड़ी बहुत ही जरूरी खबर, राष्ट्रीय कॅरियर सेवा का उठाइए फायदा

यह स्वागत मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है। उन्होंने कहा कि आज यहां 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आपके बेटे को बहुत बड़ा दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा।

उन्होंने कहा कि जशपुर को सुंदर बनाने के संबंध में आपके कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे। मैं सदैव जशपुर का नाम रोशन करता रहूं।

ये खबर भी पढ़ें : जनवरी से नवंबर तक 69.26 लाख असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड

विष्णु साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के लोगों की खुशहाली की योजना तैयार की गई है। सभी वर्ग की चिंता करते हुए हमने छत्तीसगढ़ के लोगों से वायदा किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि हमारा पहला काम 18 लाख आवासहीनों का पक्का मकान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को हमने शपथ ली।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO ने 24 करोड़ से अधिक खातों में जमा किया 8.15% ब्याज

शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से 18 लाख परिवारों के पक्के आवास स्वीकृत करने का निर्णय लेकर यह गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा में इसके लिए बजट भी पारित करवा लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में लीजधारियों का आंदोलन फिर शुरू, लाइसेंस और रोकी गई रकम पर हंगामा

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हमारी सरकार विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि की सहायता देगी।

गरीब परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर देने, तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा करने, चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ करने जैसी गारंटियों पर भी शीघ्र अमल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : निलंबित 146 सांसदों के गुस्से की आंच पहुंची भिलाई, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ की धरती बहुत उर्वरा है, प्राकृतिक संसाधनों की यहां कमी नहीं है। पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास की असीम संभावनाएं हैं। हम न केवल जशपुर जिले का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का वैसा ही विकास करेंगे, जैसा लोगों की हमसे उम्मीदें हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Cabinet: विष्णु मंत्रिमंडल में कई चर्चित और बड़े चेहरों को नहीं मिली जगह

श्री साय ने कहा कि पूर्व में जशपुर को बिलासपुर कमिश्नरी में शामिल कर दिया गया था, जिसे अब पुनः सरगुजा कमिश्नरी में शामिल करने का काम पूरा हो गया है। अपनी हाल की दिल्ली यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मेरी मुलाकात हुई सभी ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Cabinet: जानिए कौन है टीम विष्णु के नौ रत्न

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। समारोह के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत गजमाला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।

मुख्यमंत्री को यहां मांदर भी भेंट किया गया, जिस पर उन्होंने थाप दी। मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशनर्स: सांसदों-विधायकों के पेंशन की तुलना न करें, EPFO से जुड़ा है ये जवाब

मुख्यमंत्री ने समारोह में किसानों को धान बोनस का सर्टिफिकेट, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, टीबी मरीजों को फूड बास्केट, हाथी मित्र दलों को किट, गर्भवती माताओं को सुपोषण किट, प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking News: छत्तीसगढ़ में एल्डरमेन व दिव्यांग मनोनित सदस्यों की नियुक्ति समाप्त

उन्होंने बच्चे का अन्नप्रासन कराकर गोद में उठाकर दुलारा। जशपुर में मुख्यमंत्री का गजमाला, फूलों की बारिश कर, लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य व गीतों से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  CIL NEWS: WCL की दो खदानों को मिला Star Rating Achievers Award

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Board Exam 2024: 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से और 10वीं की 2 मार्च से
Next: बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी क्षेत्र के लोगों से मिले विधायक देवेंद्र, मतदाताओं का जताया आभार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.