Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India: डब्ल्यूसीएल में HMS लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान पर, सबका जोश हाई, शिव कुमार यादव की वाहवाही
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Coal India: डब्ल्यूसीएल में HMS लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान पर, सबका जोश हाई, शिव कुमार यादव की वाहवाही

Azmat ali 11/09/2025 1 minute read
Coal India HMS Ranks first for the 5th time in a row in WCL Everyones Enthusiasm is High, Shiv Kumar Yadav is Praised

अध्यक्ष शिवकुमार यादव के निवास स्थान पहुंचे कामठी, गोण्डेगाँव, सावनेर एवं सिंगोरी खदान के कर्मचारी। माला-पुषगुच्छ से स्वागत-सत्कार।

  • शिवकुमार यादव ने वर्ष 2018 से लेकर अब तक कोयला श्रमिक सभा (HMS) के संघर्ष भरे सफर के बारे में जानकारी दी।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-वेकोलि में सदस्यता सत्यापन वर्ष-2025 रिजल्ट हैरान करने वाला है। एचएमएस का एक बार फिर डंका बजा है। अंतिम/निर्णायक चरण समाप्ति पश्चात प्राप्त आँकड़ों अनुसार शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में कोयला श्रमिक सभा (HMS) यूनियन लगातार पाँचवे वर्ष भी संपूर्ण वेकोलि में प्रथम स्थान पर क़ाबिज़ हो चुका है।

इसी तारतम्य में नागपुर क्षेत्र अंतर्गत कामठी उपक्षेत्र, गोण्डेगाँव उपक्षेत्र, सावनेर उपक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जाँबाज़ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाजे-गाजे एवं आतिश बाज़ी के साथ शिवकुमार यादव के निवास स्थान पहुँच कर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया।

इस दौरान शिवकुमार यादव ने वर्ष 2018 से लेकर अब तक कोयला श्रमिक सभा (HMS) के संघर्ष भरे सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप सभी ने मतदान पत्र (बैलट पेपर) के माध्यम से चुनाव कर 2018 में पहली बार मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना।

जब मैंने अध्यक्ष पद सम्भाला तब वेकोलि में एच.एम.एस. यूनियन चौथे स्थान पर था। जिसके बाद लगातार वेकोलि एवं कोल इण्डिया स्तर पर कामगार हित में कार्य करते हुए पायदान दर पायदान आगे बढ़ता रहा और वर्ष 2021 से निरंतर प्रथम स्थान पर क़ाबिज़ है।

इस बीच एच.एम.एस. यूनियन ने कामगार भाई एवं बहनों के कल्याण, रोज़गार से लेकर उनके जीवन स्तर में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किये। शिवकुमार यादव ने एच.एम.एस. यूनियन की इस उपलब्धि को समस्त कोयला कामगार भाई की उपलब्धि बताते हुए सभी को बधाई एवं शुभेच्छाएँ दी। अंत में एच.एम.एस. यूनियन के उपस्थित समस्त जाँबाज़ साथियों ने हर्षोल्लास पूर्वक मिष्ठान ग्रहण कर ख़ुशियाँ मनाईं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला के बाद अब स्टील इंडस्ट्री में MDO Model, SWFI बोला-लौह अयस्क खदानों में करें विरोध
Next: टाटा स्टील को मिला आईएसए जेंडर डाइवर्सिटी आइकॉन अवॉर्ड 2025

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.