Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India News: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के 2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India News: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के 2 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

28/02/2024 1 minute read
  • इस कदम से परिवहन समय और लागत कम करके समग्र कोयला उत्पादन और लाभप्रदता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दो महत्वपूर्ण फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं (एफएमसी) का वर्चुअल रूप से 29 फरवरी को उद्घाटन होगा। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा संचालित 1393.69 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं कार्बन उत्सर्जन में कमी में योगदान देने वाले तेज, कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में उल्लेखनीय कदम हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant के कर्मचारी की मौत के बाद बड़ा एक्शन, तोड़ा पुलिस बूथ

उद्धाटन की जाने वाली उल्लेखनीय परियोजनाओं में जयंत ओसीपी, सीएचपी-साइलो और दुधिचुआ ओसीपी, सीएचपी-साइलो शामिल हैं। जयंत ओसीपी, सीएचपी-साइलो की क्षमता 15 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है और इसे 723.50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ विकसित किया गया है।

इसी प्रकार दुधिचुआ ओसीपी सीएचपी-साइलो की वार्षिक क्षमता 10 मिलियन टन है और इसे 670.19 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्यावरण अनुकूल तरीके से कोयले की आपूर्ति और गुणवत्ता बढ़ाने के दृढ़ संकल्प के साथ कोयला मंत्रालय के अंतर्गत इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP सेफ्टी डिपार्टमेंट को है बड़े हादसे का इंतजार, जाएगी जान या टूटेगा हाथ-पैर, देखिए वीडियो

उद्घाटन के बाद ये परियोजनाएं कोयला निकासी प्रक्रियाओं में दक्षता और स्थिरता का नया युग प्रारंभ करेंगी,  परिवहन समय और लागत दोनों को कम करेंगी, जिससे समग्र उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त ये परियोजनाएं लॉजिस्टिक्स को अधिकतम और कार्बन उत्सर्जन को कम करके  गुणवत्ता वाले कोयले के प्रेषण और इसके वितरण के लिए एक हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक दृष्टिकोण में योगदान देंगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: INTUC का दामन कर्मचारियों ने छोड़ा, HMS का थामा

इन परियोजनाओं का उद्घाटन कोयला मंत्रालय की आधारभूत अवसंरचना विकास और सतत पहलों के प्रति दृढ संकल्प को रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य हरित भविष्य को बढ़ावा देना और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना है।

ये खबर भी पढ़ें : इंटर स्टील प्लांट कबड्डी चैंपियनशिप 2024: बोकारो में भिलाई स्टील प्लांट को मिली जीत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant ने जीता इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीनटेक अवार्ड
Next: भिलाई स्टील प्लांट: पॉवर ज़ोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.