Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी ट्रेनिंग में पहुंचे, खाना खत्म, जैसे-तैसा बनाया, निकला कॉकरोच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारी ट्रेनिंग में पहुंचे, खाना खत्म, जैसे-तैसा बनाया, निकला कॉकरोच

19/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Cockroach-found-in-food-plates-of-BSP-employees-commotion
  • विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोते हैं। वहीं, भीषण गर्मी से बचाव के इंतजाम में भी कंजूसी की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से हैरान करने वाली खबर आ रही है। बीटीआई में ट्रेनिंग करने पहुंचे कर्मचारियों को भोजन के लिए तरसना पड़ रहा है। पहले बताया गया कि खाना खत्म हो गया है। भड़के कर्मचारियों को शांत कराने के लिए आनन-फानन में किसी तरह खाने का इंतजाम किया गया, लेकिन क्वालिटी पर सवाल उठा दिया गया। कम्प्यूटर ट्रेनर के प्लेट में ही कॉकरोच निकल गया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने पर भड़का BMS, लिया यह फैसला

प्लेट में कॉकरोच देखते ही कइयों को उल्टी हो गई। गुस्सा भड़क गया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन इस मामले में काफी लापरवाह हो गया है। अक्सर इस तरह के आरोप लगते हैं। विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोते हैं। वहीं, भीषण गर्मी से बचाव के इंतजाम में भी कंजूसी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension Big News: BSP के पूर्व अधिकारी पहुंचे NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष के पास, सुप्रीम कोर्ट की दुहाई

एचआरडीसी (HRDC) में कंप्यूटर ट्रेनिंग लेने गए कर्मचारियों को दो दिन से समय पर खाना नहीं मिल रहा है। जब खाना खाने जाते हैं तो कैंटीन प्रबंधक (Canteen Management) बोलता है कि खाना खत्म हो गया। बुधवार को भी यही स्थिति हुई। आनन-फानन में उसने खाना बनाया, तो प्लेट में कॉकरोच मिला है, जिसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद

एसएमएस-3 में कार्यरत इंटक के वरिष्ठ सचिव राजकुमार भी इस टेनिंग में शामिल थे। उन्होंने इस मामले को महाप्रबंधक अमूल्य प्रियदर्शी के समक्ष उठाया। महाप्रबंधक ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, विरोध करने वालों झटका

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि बीटीआई को लेकर अक्सर आरोप लगते हैं। बीएसपी प्रबंधन को तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेकर सख्त कदम उठाना चाहिए। कर्मचारियों की सेहत के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारी ट्रेनिंग के लिए जाते हैं तो उन्हें खाने के लिए तरसाया जाता है। यह बहुत ही गलत बात है।

ये खबर भी पढ़ें : पंचायत 3: BSP के पूर्व कर्मचारी के बेटे पलाश ने बनाया पंचायत की खूबसूरत थीम का ‘गीतात्मक संस्करण’, सोशल मीडिया पर वायरल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS ने हड़बड़ी में की गड़बड़ी, भूल गए Trainees का नाइट शिफ्ट एलाउंस
Next: Labor News: दस्तावेज के नाम पर श्रमिकों न लौटाएं, दाल-भात केंद्र में खाना खाएं

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.