Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नहीं रहे कॉमरेड एएल दत्ता, परिवार-CITU ने पूरी की वसीयत, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को बॉडी हैंडओवर, अब तक 3 देहदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नहीं रहे कॉमरेड एएल दत्ता, परिवार-CITU ने पूरी की वसीयत, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को बॉडी हैंडओवर, अब तक 3 देहदान

24/02/2025 1 minute read
Comrade AL Dutta is no more, family-CITU fulfilled his will, body handover to Shankaracharya Medical College, 3 bodies donated so far

शोध हेतु शंकराचार्य मेडिकल कालेज को सौंपा गया कॉमरेड एएल दत्ता का पार्थिव शरीर। मेडिकल कॉलेज में सीटू नेता बने गवाह।

  • देहदान करने के लिए लोगों को स्वयं से प्रेरित होना चाहिए, ताकि विज्ञान एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए-नए शोध को और ज्यादा आगे बढ़ाया जा सके।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के माकपा एवं सीटू के वरिष्ठ नेता एएल दत्ता का निधन 23 फरवरी 2025 को हो गया। उनकी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज को शोध हेतु दान कर दिया जाए। उनकी इस इच्छा को सम्मान देते हुए परिवारजनों ने शंकराचार्य मेडिकल कालेज, भिलाई को देहदान करने का निर्णय किया।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

सोमवार को सुबह 11 बजे एएल दत्ता के पार्थिव देह को, उनके परिवार के सदस्यों, निकट संबंधियों एवं सीटू यूनियन कार्यकर्ताओं माकपा के साथियों की उपस्थिति में ‘शंकरा मेडिकल कॉलेज’ को चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन एवं अध्यापन कार्य हेतु सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले

क्या महत्व है देहदान का

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना से लेकर होने वाली बीमारियां एवं उन बीमारियों के इलाज के संदर्भ में पढ़ाया जाता है। इस अध्ययन में एनाटॉमी महत्वपूर्ण विभाग है, जिसमें मानव शरीर की संरचना को समझने के लिए प्रारंभिक तौर पर कृत्रिम शरीर का इस्तेमाल किया जाता है एवं कृत्रिम स्केलेटन भी लैब में रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

इससे विद्यार्थी शारीरिक बनावट को समझते हैं। किंतु कितना भी कृत्रिम शरीर पर अध्ययन कर लें, वास्तविक अर्थात प्राकृतिक शरीर पर अध्ययन बहुत जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें मृत देह अर्थात पार्थिव शरीर की आवश्यकता होती है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

जो इस महत्व को समझते है, वे जीवित रहते ही अपने देहदान की घोषणा करते हैं। कई लोग फॉर्म भरकर देहदान का सर्टिफिकेट भी तैयार करके रख देते हैं, ताकि उनके मृत्यु होने के बाद देहदान करने में किसी तरह की अड़चन न आए। कभी-कभी मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिजन भी निर्णय करके देहदान करते हैं। इसके लिए पूरी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज द्वारा अपनाई जाती है। देहदान की घटनाएं समाज के अंदर कई लोगों को प्रेरित करती है कि विज्ञान के शोध एवं डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए देह दान करें।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

एक देह दान से होता है 20 लाख मरीजों को फायदा

ऐसा माना जाता है कि एक डॉक्टर अपने जीवन काल में कम से कम एक लाख मरीजों का इलाज करता है और दान किए हुए एक पार्थिव शरीर पर डॉक्टरी अध्ययन कर रहे 20 डॉक्टर न केवल शरीर के वास्तविक बनावट को समझ पाते हैं,, बल्कि शरीर की बारीकियो को समझते हुए इलाज करने के विभिन्न तरीकों को सीखने हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

इस तरह डॉक्टरी सीखने वाले 20 डॉक्टर कम से कम 20 लाख मरीजों को इलाज करने में सक्षम बनते हैं। अर्थात दान किए हुए एक देह पर इलाज के पद्धति को सिखाने वाले 20 डॉक्टर अपने जीवन काल में कम से कम 20 लाख मरीजों का इलाज करते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि शोध कार्य के लिए दान किए हुए एक दान 20 लाख मरीजों को फायदा करता है।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

सीटू एवं माकपा के साथी लगातार दे रहे हैं देहदान का संदेश

भिलाई निवासी जनवादी महिला समिति की पुरानी नेत्री इला दत्ता का देहदान 5 मई 2024 को शंकरा मेडिकल कॉलेज में किया गया था। 13 जनवरी 2025 को राजाहरा के वरिष्ठ सीटू एवं माकपा नेता कॉमरेड पीई अंताप्पन का देहदान शंकरा मेडिकल कॉलेज में किया गया। वहीं, आज 24 फरवरी 2025 को इला दत्ता के पति एवं भिलाई के वरिष्ठ सीटू एवं माकपा नेता कामरेड एएल दत्ता का देहदान शंकरा मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

महान काम है देहदान करना

एसपी डे ने कहा कि हम हमेशा इलाज करवाने के लिए बेहतरीन डॉक्टर की तलाश करते हैं और बेहतरीन से बेहतरीन डॉक्टर को तैयार करने के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री की आवश्यकता होती है, उसमें उपकरणों के साथ-साथ मानव देह अर्थात पार्थिव शरीर महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसीलिए देहदान करने के लिए लोगों को स्वयं से प्रेरित होना चाहिए, ताकि विज्ञान एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए-नए शोध को और ज्यादा आगे बढ़ाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Consumer Price Index: श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी
Next: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार पहुंचे ईडी वर्क्स राकेश कुमार के पास, पढ़िए क्या बात हुई…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.