Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील सिटी की टंकियां जर्जर, दूषित जलापूर्ति, कर्मचारियों में गुस्सा, मौत से पहले मरम्मत असंभव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील सिटी की टंकियां जर्जर, दूषित जलापूर्ति, कर्मचारियों में गुस्सा, मौत से पहले मरम्मत असंभव

Azmat ali 08/06/2026 1 minute read
Contaminated Water Supply in Bokaro Steel City, Anger Among Employees Negligence in Tank Repair

कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की बात आती है तो टेंडर और प्रक्रिया का हवाला देकर कार्यों को वर्षों तक लंबित रखते हैं।

  • कई कर्मचारियों की पानी की टंकियां पिछले तीन वर्षों से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात नगर के विभिन्न सेक्टरों में पानी की टंकियों के समय पर अनुरक्षण और मरम्मत नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में इस्पात कर्मी एवं उनके परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि नगर सेवा विभाग और सिविल अनुरक्षण विभाग की उदासीनता के कारण वर्षों से लंबित टैंक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कर्मचारियों के अनुसार, पानी की टंकियों की मरम्मत का कार्य सामान्यतः ब्लॉक अनुरक्षण के साथ किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर अलग से टेंडर जारी कर टंकियों का अनुरक्षण भी कराया जाता है। यह जिम्मेदारी नगर सेवा के अंतर्गत आने वाले सिविल अनुरक्षण विभाग की है। आरोप है कि विभाग बड़े अधिकारियों के आवासों में उत्पन्न छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने में कभी देरी नहीं करता, वहीं वीआईपी दौरों के दौरान प्रस्तावित मार्गों को कुछ ही घंटों में नया स्वरूप देने में भी सक्रिय रहता है।

कर्मचारियों का कहना है कि हैप्पी स्ट्रीट, फुट स्ट्रीट जैसे आयोजनों के लिए विभाग तत्परता दिखाता है, लेकिन जब गैर-अधिशासी कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की बात आती है तो टेंडर और प्रक्रिया का हवाला देकर कार्यों को वर्षों तक लंबित रखा जाता है। कई कर्मचारियों की पानी की टंकियां पिछले तीन वर्षों से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही हैं। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण कई टंकियां दोबारा व्यापक ब्लॉक मेंटेनेंस की स्थिति में पहुंच गई हैं।

पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए विभाग के चक्कर लगाते-लगाते उनकी चप्पलें घिस गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान कई अधिकारियों का स्थानांतरण भी हुआ, मगर विभागीय कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। परिणामस्वरूप आज भी कर्मचारी और उनके परिवार गंदे पानी का उपयोग करने को विवश हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई परिवार बाजार से पेयजल खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने अपने घरों में वाटर प्यूरीफायर लगवाए हैं, वे भी अत्यधिक गंदे पानी की आपूर्ति के कारण बार-बार खराब हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब वे मरम्मत कार्य की प्रगति के बारे में पूछते हैं तो अधिकारियों की ओर से केवल इतना जवाब मिलता है कि “प्रक्रिया चल रही है, समय लगेगा”, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि समस्या का समाधान कब तक होगा।

इस मुद्दे पर बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के महासचिव हरिओम ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के प्रति इस प्रकार की लापरवाही नगर सेवा विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि सिविल अनुरक्षण विभाग का उद्देश्य नागरिक जीवन को सुविधाजनक बनाना होना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में कर्मचारी और उनके परिवार अनावश्यक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

हरिओम ने मांग की कि सिविल अनुरक्षण विभाग अन्य कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय अविलंब पानी की टंकियों की मरम्मत कराए तथा कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाए। उन्होंने कहा कि एक महारत्न कंपनी और “ग्रेट प्लेस टू वर्क” प्रमाणित संस्थान से इस प्रकार की स्थिति की अपेक्षा नहीं की जा सकती। कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Transfer Order 2026: सीजीएम बोकारो का रांची ट्रांसफर, CET Ranchi के चीफ जनरल मैनेजर पर ये फैसला
Next: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.