Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Cyber ​​Crime: ये फोन कॉल या मैसेज खाली करता है आपका बैंक एकाउंट, पढ़िए बचने का तरीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Cyber ​​Crime: ये फोन कॉल या मैसेज खाली करता है आपका बैंक एकाउंट, पढ़िए बचने का तरीका

13/10/2024 1 minute read
Cyber-__Crime-Fraud-through-phone-call-or-message-money-is-withdrawn-from-the-bank-account-read-the-way-to-avoid-it

रायपुर थाना सिविल लाइन के निरीक्षक रोहित मालेकर ने साइबर क्राइम से बचने का तरीका बताया है।

बीमा या फाइनेंस से संबंधित कॉल/मैसेज आपको मेसेज या फोन काल के माध्यम से ठगी होती है।

ठगों का मकसद लोगों को धोखे में डालकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराना या पैसे हासिल करना होता है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। आपकी कमाई पर किसी की नजर है। झांसेबाजी में लेकर खाते से पूरा पैसा उड़ाने का केस बढ़ता जा रहा है। इसलिए आप बचें और दूसरों को भी बचाएं। आपको कोई अनजान व्यक्ति कॉल करे और कहे कि बीमा, फाइनेंस, किश्त, लोन, केवाईसी अपडेट, सिम ब्लॉक, लॉटरी, लक्की ड्रा निकला है, आप ओटीपी बता दीजिए। इसके बारे में फोन कॉल या मैसेज ठगी या धोखाधड़ी का सबूत है।

रायपुर थाना सिविल लाइन के निरीक्षक रोहित मालेकर का कहना है कि ठगों का मकसद लोगों को धोखे में डालकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराना या पैसे हासिल करना होता है।

बीमा या फाइनेंस से संबंधित कॉल/मैसेज आपको मेसेज या फोन काल के माध्यम से बताया जाता है कि आपकी बीमा पॉलिसी या लोन किश्त में कुछ समस्या है, जिसे तुरंत ठीक करना आवश्यक है।

इसके लिए आपको अपने बैंक विवरण, पॉलिसी नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी देने के लिए कहा जाता है। आपको बीमा की राशि मेच्युरिटी से पहले देने का लालच देकर एडवांस में पैसे जमा करने के लिए कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सेल के शेयर भाव का Good Friday, 4 रुपए बढ़ा भाव

केवाईसी अपडेट के ना पर झांसा

बैंक या फाइनेंशियल संस्थान के नाम पर आपको फोन काल या मेसेज करके कहा जाता है कि आपकी KYC (Know Your Customer) जानकारी अपडेट नहीं है और यदि आप इसे अपडेट नहीं करते, तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको लिंक पर क्लिक करने या ओटीपी साझा करने के लिए कहा जाता है।

सिम ब्लॉक होने का डर

ये कॉल या मैसेज आपको डराते हैं कि आपकी सिम ब्लॉक होने वाली है और इसे चालू रखने के लिए आपको तुरंत कोई लिंक पर क्लिक करना है या कुछ जानकारी देनी है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

लॉटरी या लकी ड्रॉ

आपको सूचित किया जाता है कि आपने किसी लॉटरी या लकी ड्रॉ में बड़ी रकम जीती है, लेकिन इस रकम को पाने के लिए आपको पहले कुछ पैसे जमा करने पड़ेंगे या अपने बैंक विवरण साझा करने होंगे।

इन कॉल/मैसेज से बचने के उपाय

-कभी भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, बैंक या फाइनेंशियल संस्थान कभी भी फोन पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगते हैं।

-संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अज्ञात लिंक या मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।

-कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें, यदि आपको किसी कॉल या मैसेज पर संदेह होता है, तो सीधे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या उनके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

-संदेश/फोन कॉल की सत्यता की जाँच करेंहमेशा कॉल या मैसेज की सत्यता की पुष्टि करें, खासकर जब वह पैसे या आपकी व्यक्तिगत जानकारी की मांग करता हो।

-यदि आपने गलती से कोई जानकारी साझा कर दी है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें ताकि वे आवश्यक कदम उठा सकें।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO से ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर पर बड़ी खबर, नौकरी के साथ रहेगा पैसा भी

अगर घटना हो गई हो तो क्या करें

-साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में 1930 पर काल करे सेंट्रल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cyber crime.gov.in पर रिपोर्ट करें
-नजदीकी थाने अथवा साइबर सेल से संपर्क करें

ये खबर भी पढ़ें: 8वीं पास वालों के लिए 50 पदों पर नौकरी, डाक्यूमेंट लेकर 16 को आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मशाल जुलूस निकालने पर 49 कर्मचारियों को नोटिस, BAKS का जवाब-BSL ने आम सड़क को बताया “प्रतिबंधित एरिया”
Next: Bhilai Steel Plant के मकान पर थर्ड पार्टी का कब्जा, बेचारे 10 CGM रह रहे भिलाई निवास में

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.