Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में साइकिल का बढ़ता क्रेज, रैली में बीएसपी अधिकारी, सांसद संग दिखे खिलाड़ी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई टाउनशिप में साइकिल का बढ़ता क्रेज, रैली में बीएसपी अधिकारी, सांसद संग दिखे खिलाड़ी

Azmat ali 11/01/2026 1 minute read
Cycling Craze Grows in Bhilai Township BSP Officials MP, Sportspersons Attend Rally

बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने भिलाई टाउनशिप में साइकिल रैली निकाली

  • फिट इंडिया मुहिम के तहत वर्ष 2026 के साइकिल रैली निकाली गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। फिटनेस का मंत्र देने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और खिलाड़ी सड़क पर उतरे। साइकल रैली निकाली गई। इस रैली को बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने झण्डा दिखाकर रवाना किया।

भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को किया गया।

साइकिलिंग एवं साइकिलिंग पोलो एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संरक्षक व दुर्ग सासंद विजय बघेल एवं बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के पूर्व महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई। शहीद उद्यान, परिवार चौक से रेल चौक, मिराज सिनेमा चौक से होते हुए वापस प्रगति भवन पहुंची। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह का प्रदर्शन किया।

रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस साइकल रैली में बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के पूर्व महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में साइकिलिंग की गई।

सांसद विजय बघेल ने इस साइकिल रैली में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाई एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखेंगे।

इस आयोजन में पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो रमेश श्रीवास्तव, पूर्व सीजएम (टीएसडी) संदीप नंदनवार, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, शशिकांत पांडे, देवप्रकाश वर्मा, प्रवीण यदु आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में निजीकरण नहीं वसूली के धंधे का है खेल, तपन सेन का मंत्र-लड़ेंगे तो जीतेंगे, देशभक्ति पर भी सवाल…
Next: Rourkela Steel Plant: लाइव म्यूजिक बैंड, फैंसी ड्रेस शो, योग, जुंबा, रंगोली-पेंटिंग के रंग में रंगी टाउनशिप

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.