Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: लाइव म्यूजिक बैंड, फैंसी ड्रेस शो, योग, जुंबा, रंगोली-पेंटिंग के रंग में रंगी टाउनशिप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: लाइव म्यूजिक बैंड, फैंसी ड्रेस शो, योग, जुंबा, रंगोली-पेंटिंग के रंग में रंगी टाउनशिप

Azmat ali 11/01/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Live Music Band Fancy Dress Show Yoga Zumba Rangoli-Painting and Lots of Fun

Street Cultural Carnival का भव्य आयोजन। हजारों लोगों ने लिया हिस्सा। डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, पूर्व डीआइसी अतनु भौमिक भी पहुंचे।

  • आर्ट डेमोंस्ट्रेशन, क्रिएटिव क्राफ्ट स्टॉल और सेल्फी कॉर्नर आकर्षण का केंद्र रहे।
  • आरएसपी के इन-हाउस म्यूजिकल ग्रुप ‘निनाद’ द्वारा प्रस्तुत लाइव संगीत कार्यक्रम ने कार्निवल की रौनक और बढ़ा दी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के तत्वावधान में 11 जनवरी 2026 को भव्य स्ट्रीट सांस्कृतिक कार्निवल ‘एकता महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह रंगारंग महोत्सव अंबागन गुंडिचा मंदिर चौक से सेक्टर-4 मधुबन चौक तक आयोजित हुआ, जिसमें हजारों राउरकेलावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र संगीत, नृत्य, उल्लास और उत्सव के माहौल से सराबोर नजर आया।

एकता महोत्सव का आयोजन आगामी पहली राउरकेला हाफ मैराथन-2026 के प्रचार कार्यक्रम के रूप में किया गया था। इस अवसर पर आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, पूर्व निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक, दीपिका महिला संगति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यकारी निदेशक (एमडी-सीएमएलओ) बीके. गिरि, कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) बिस्वरंजन पलई, कार्यकारी निदेशक (एमएम) अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (माइंस, ओजीओएम-सीएमएलओ) एमपी. सिंह, कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स) सुदीप पालचौधरी, सीआईएसएफ के डीआईजी रतन कुमार सहित दीपिका महिला संगति की सभी उपाध्यक्षाएं, आरएसपी के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आरएसपी द्वारा 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली राउरकेला हाफ मैराथन की थीम ‘रन फॉर प्रॉस्पेरिटी’ है। यह आयोजन राउरकेला शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जोड़ने वाला एक समावेशी कार्यक्रम होगा।

एकता महोत्सव में सांस्कृतिक समूहों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक बैंड, विविध नृत्य प्रस्तुतियां, फैंसी ड्रेस शो, योग, जुंबा, रंगोली, पेंटिंग प्रदर्शनी, लाइव आर्ट डेमोंस्ट्रेशन, क्रिएटिव क्राफ्ट स्टॉल और सेल्फी कॉर्नर आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही चाय, कॉफी और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल ने लोगों को खूब लुभाया।

आरएसपी के इन-हाउस म्यूजिकल ग्रुप ‘निनाद’ द्वारा प्रस्तुत लाइव संगीत कार्यक्रम ने कार्निवल की रौनक और बढ़ा दी। इस आयोजन में 800 से अधिक बच्चों सहित 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि हजारों दर्शकों ने इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया।

एकता महोत्सव का उद्देश्य राउरकेला हाफ मैराथन को लेकर जन-उत्साह बढ़ाना, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना और सांस्कृतिक सौहार्द को मजबूत करना रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में साइकिल का बढ़ता क्रेज, रैली में बीएसपी अधिकारी, सांसद संग दिखे खिलाड़ी
Next: CITU Election: टी. जोगा राव नए महासचिव, विजय जांगड़े दोबारा अध्यक्ष, जेपी त्रिवेदी, डीवीएस रेड्डी, पनिक्कर, संतोष, सविता को बड़ी जिम्मेदारी

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.