भिलाई स्टील प्लांट में सिलेंडर फटने से धमाका, संयंत्र भवन के सामने लगी आग, अफरा-तफरी, मजदूर जख्मी

Cylinder Explosion at Bhilai Steel Plant Fire Breaks out Worker Injured
  • धमाके की वजह से वहां आग लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को संयंत्र भवन के सामने भीषण धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि संयंत्र भवन में मौजूद ईडी, सीजीएम, जीएम समेत अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर आ गए।

बिल्डिंग से बाहर आने पर पता चला कि वेल्डिंग सिलेंडर फटने से धमाका हुआ है। एक कर्मचारी इसकी चपेट में आया, जिसे मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। मामूली रूप से छिंटे पड़े थे। प्राथमिक उपचार के बाहर दोबारा ड्यूटी पर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मजदूर की मौत से इस्पात भवन पर हंगामा, 2 घंटे जाम रहा मेन गेट, BSP देगा आश्रित को नौकरी

बताया जा रहा है कि संयंत्र भवन के सामने कार्यस्थल पर 3 सिलेंडर रखे थे। वहां कुछ कार्य चल रहा था। एक सिलेंडर फट गया। गनिमत यह था कि काम करने वाले मजदूर कुछ दूरी पर मौजूद थे। धमाके की वजह से वहां आग लगी। अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जख्मी मजदूर के बारे में कहा जा रहा है कि उसे 5 प्रतिशत बर्न इंज्युरी हुई थी,जबकि आसपास 5 लोग थे। काफी देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। धमाके से भगदड़ मची थी।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे की घटना बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद आग लगन से एरिया को सील कर दिया गया था। किसी को वहां आने-जाने की इजाजत नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी राउरकेला स्टील प्लांट में, कास्टर 4 की दी सौगात, पढ़ें डिटेल