Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मजदूर की मौत से इस्पात भवन पर हंगामा, 2 घंटे जाम रहा मेन गेट, BSP देगा आश्रित को नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मजदूर की मौत से इस्पात भवन पर हंगामा, 2 घंटे जाम रहा मेन गेट, BSP देगा आश्रित को नौकरी

Azmat ali 18/11/2025 1 minute read
Ruckus at Ispat Bhawan due to Death Main Gate Blocked for 2 hours BSP will Provide Job to Dependent 1

बीएसपी प्रबंधन की ओर से प्रभारी सीजीएम एचआर जीएम आइआर जेएन ठाकुर ने हालात को बिगड़ने से बचा लिया। जाम हटाया गया।

  • पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि चालक को पकड़ लिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसे के बाद दो घंटे तक इस्पात भवन और मेन गेट जाम करके प्रदर्शन किया गया। परिजनजों के समर्थन में छावनी क्षेत्र के रहवासी भी सड़क पर बैठे रहे। बीएसपी प्रबंधन की ओर से प्रभारी सीजीएम एचआर जीएम आइआर जेएन ठाकुर ने हालात को बिगड़ने से बचा लिया।

पीड़ित पक्ष को छत्तीसगढ़ी में समझाकर माहौल को नियंत्रित किया। शाम करीब 5 बजे एचआरडी की तरफ की सड़क को खोल दिया गया। साढ़े 5 बजे मेन गेट मार्ग भी फ्री कर दिया गया। मृतक मजदूरक परिजन और समर्थक वहां से हट गए।

इससे पहले एचआरडी में पीड़ित परिवार, छावनी की महिला पार्षद, बीएसपी से जीएम जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा, संजय द्विवेदी, यूनियन से संजय साहू, राजेंद्र परगनिहा, बृज बिहारी मिश्र, वंश बहादुर सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

दोपहर साढ़े 3 बजे अचानक से इस्पात भवन के सामने बीच सड़क पर करीब 30 लोग धरने पर बैठ गए थे। सीआइएसएफ जवानों को भी कुछ समझ में नहीं आया। हालात बेकाबू होते जा रहे थे। आनन-फानन में मेन मेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर जवानों को मुस्तैद कर दिया गया। किसी को भी मेन गेट की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा था।

इस बीच प्रबंधन के साथ चर्चा में तय हुआ कि अनुकंपा नियुक्ति का लेटर बुधवार सुबह परिवार को सौंप दिया जाएगा। साथ में नियम के तहत जो भी राशि बन रही है, वह अदा की जाएगी। वहीं, ठेकेदार से पीड़ित परिवार ने 50 लाख रुपए की मांग की। ठेकेदार ने 10 लाख रुपए इंश्योरेंस का पैसा देने की बात कही।

मुआवजा के रूप में इतनी बड़ी राशि देने को सहमत नहीं हुए। इसको लेकर पेंच फंसा हुआ था। बीएसपी प्रबंधन से सहमति बनने के बाद परिवार वालों ने रास्ता खोल दिया। अब बुधवार को ठेकेदार से दोबारा बातचीत होगी। इसके बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने इस्पात भवन घेरा, मेन गेट जाम
Next: इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी राउरकेला स्टील प्लांट में, कास्टर 4 की दी सौगात, पढ़ें डिटेल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.