Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के 2 कर्मचारियों की लाश 10 दिन से पड़ी है मरच्यूरी में…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के 2 कर्मचारियों की लाश 10 दिन से पड़ी है मरच्यूरी में…

29/01/2025 1 minute read
Dead bodies of 2 employees of Bokaro Steel Plant have been lying in the mortuary for 10 days…

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर बीएसएल कर्मी एमएन रजवार (आरएमएचपी) एवं शिव चरण मांझी (ट्रैफिक) का अंतिम संस्कार नहीं हुआ।

  • किसी भी गंभीर बीमारी से मरणोपरांत भी सेल के गैर कार्यपालक कर्मचारियों को नियोजन दिया जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के 2 कर्मचारियों की लाश मरच्यूरी में पिछले 10 दिनों से पड़ी है। बीजीएच में लाश रखी गई है। अंतिम संस्कार कब किया जाएगा, यही तय नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर बीएसएल कर्मी एमएन रजवार (आरएमएचपी) एवं शिव चरण मांझी (ट्रैफिक) का पार्थिव शरीर 10 दिनों से बीजीएच के शवगृह में है। किंतु कंपनी के जटिल नियमों का हवाला देकर अभी तक प्रबंधन द्वारा उनके आश्रितों के नियोजन लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

इस विषय को इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी और इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा के सामने भी उठाया गया। बोकारो इस्पात संयंत्र के दो दिवसीय दौरे पहुंचे मंत्री से बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के महासचिव दिलीप कुमार ने अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू

मंत्री ने भी मामले की गंभीरता को समझा और इस ओर कुछ ठोस कदम उठाने के संकेत दिए। वहीं, यूनियन द्वारा कर्मियों के समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमे आश्रित कर्मियों के जन्मतिथि का मुद्दा,आश्रित कर्मचारियों के प्रशिक्षण अवधि को सेवा काल में जोड़ना भी शामिल रहा। इस तरह के केस से हजार से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

साथ ही वेज रिवीजन के एरियर, बीएसएल में यूनियन चुनाव एवं कमेटी काउंसिल के गठन का मुद्दा शामिल था। यूनियन के द्वारा क्वार्टर एलॉटमेंट से संबंधित परेशानियों को उठाया गया। अधिकारियों के समरूप छुट्टियों की संख्या में वृद्धि का मामला भी संज्ञान में लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

मंत्री ने भी आश्वस्त किया कि सभी जायज़ मांगों पर सकारात्मक पहल कर जल्द निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
महासचिव का कहना है कि किसी भी गंभीर बीमारी से मरणोपरांत भी सेल के गैर कार्यपालक कर्मचारियों को नियोजन दिया जाए। जैसे कोल इंडिया, रेल आदि में दिया जाता है। सेल में जो भी नियम बनाए गए हैं एमआईबी केस में वे काफी जटिल हैं। उन्हें बाकी कंपनी और सरकारी संस्थाओं के समान सरल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनर का दावा: कानूनी तौर पर पेंशन देने का कोई दायित्व सरकार का नहीं…
Next: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएफओ से जमा पैसा वापस मांगने वाले खबर जरूर पढ़ें

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.