Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant के पूर्व अधिकारी दीपक कुमार केडिया ने पुलिस, ED और गृह मंत्रालय तक छोड़ी छाप, अवॉर्ड पर RSP गदगद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant के पूर्व अधिकारी दीपक कुमार केडिया ने पुलिस, ED और गृह मंत्रालय तक छोड़ी छाप, अवॉर्ड पर RSP गदगद

17/02/2025 1 minute read
Deepak Kumar Kedia former officer of SAIL Rourkela Steel Plant earned name till Police ED and Home Ministry RSP happy on the award
  • एसपी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में अतिरिक्त निदेशक और गृह मंत्रालय (एमएचए) में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के निदेशक के पदों पर कार्य किया है। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) को दीपक कुमार केडिया, आईपीएस, 1999 असम कैडर की उत्कृष्ट उपलब्धियों का गुण-गान करते हुए गर्व है, क्योंकि शुरुआती दौर में वे वर्ष 1997-1998 के दौरान आरएसपी में वित्त एवं लेखा विभाग में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। राउरकेला इस्पात संयंत्र से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिरीक्षक के रूप में सेवा प्रदान करने तक की उनकी उल्लेखनीय यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कंपनी सचीव (सीएस), कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए), विधि स्नातक (एलएलबी) और एमएसीएस केडिया को 1 फरवरी 2025 को दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स मीट में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा प्रतिष्ठित ‘सीए इन पब्लिक सर्विस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आरएसपी में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री केडिया ने अटूट समर्पण और नेतृत्व का प्रदर्शन किया, ऐसे गुण जिन्होंने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में अनुकरणीय सेवा के लिए प्रेरित किया। वे  आरएसपी में अपने समय को एक आधारभूत चरण के रूप में याद करते हैं जिसने उनके पेशेवर और नेतृत्व कौशल को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरएसपी में रहते हुए, उन्होंने कटक से सिविल सेवा परीक्षा दी और सार्वजनिक सेवा में एक शानदार करियर की शुरुआत की।

पिछले कई वर्षों में, श्री केडिया ने असम के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में अतिरिक्त निदेशक और गृह मंत्रालय (एमएचए) में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

वर्तमान में, एनएसजी मुख्यालय में महानिरीक्षक के रूप में, वे राष्ट्रीय सुरक्षा में रणनीतिक योजना, परिचालन निरीक्षण और नीति निष्पादन के लिए जिम्मेदार हैं। कानून प्रवर्तन और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान को व्यापक रूप से मान्यता मिली है। गणतंत्र दिवस 2025 पर, उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया, जिससे भारत की पुलिसिंग और सुरक्षा परिदृश्य में उनकी विरासत को और मजबूत मिली। आरएसपी को उनके प्रारंभिक वर्षों का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Pre Mature Retirement: 11 अफसरों को शाम 5.30 बजे थमाया लेटर, अगले दिन से गई नौकरी, BSP OA ने दिखाया तेवर, काउंसिल मीटिंग में ये फैसला
Next: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: 2 एमटीपीए Pellet Plant के लिए एमओयू साइन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.