Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…

Azmat ali 06/09/2026 (Last updated: 06/09/2026) 1 minute read
Road Accident Sons of two Bhilai Steel Plant Employees Die in a Road accident they were Returning from a Dahi Handi Celebration

इस्पात भवन में कार्यरत रुक्मिणी के बेटे प्रतीक की मौके पर मौत। एसपी 3 के सुनील के बेटे भास्कर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

  • हादसे में मृत दोनों युवक सेक्टर 4 के रहने वाले थे। 
  • प्रतीक का डोंगरगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।
  • भास्कर का पोस्टमार्टम के बाद रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नंदिनी के दही हांडी उत्सव से लौट रहे भिलाई के 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कार्पियों को चला रहे बीएसपी की महिला कर्मचारी के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बगल की सीट पर बैठे दूसरे युवक ने बीएम शाह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार देर रात नेहरू नगर सर्विस लेन पर हादसा हुआ। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

दोनों युवक सेक्टर 4 के रहने वाले थे। सेक्टर 4 के दो जवान बेटे भास्कर नेताम सड़क 29 व प्रतीक ठाकुर सड़क 37 का रोड एक्सीडेंट में देहांत होने से शोक की लहर है। सेल भिलाई स्टील प्लांट के इस्पात भवन के General Establishment में कार्यरत महिला कर्मचारी रुक्मिणी ठाकुर का बेटा प्रतीक ठाकुर अपने मामा की स्कार्पियों लेकर दोस्तों के साथ नंदिनी में दही हांडी कार्यक्रम में गया था।

मामा ललित बीएसपी फायर ब्रिगेड में लीडिंग फायरमैन पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात नंदिनी से लौटते समय प्रतीक अपने दोस्त को चौहान ग्रीन वैली में छोड़कर घर लौट रहा था। नेहरू नगर सर्विस लेन पर मवेशी की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर किसी पोल से टकराई।

ये खबर भी पढ़ें: Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी

गाड़ी को संभालने के लिए प्रतीक ने ब्रेक पर पैर दबाने की कोशिश की, लेकिन पैर स्केलेटर पर दब गया। रफ्तार तेज़ होने से गाड़ी पेड़ से टकराकर 360 डिग्री में घुम गई। स्कार्पियों के चिथड़े उड़ गए। बगल की सीट पर सेक्टर 4 के सड़क 29 निवासी युवक भास्कर नेताम थे। वह जख्मी हालत में था। प्रतीक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

भास्कर को बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार दोपहर करीब पौने 12 बजे मौत हो गई। भास्कर के पिता सुनील कुमार एसपी 3 में कार्यरत हैं। प्रतीक का अंतिम संस्कार डोंगरगढ़ स्थित पैतृक गांव पटपड़ में किया गया। भास्कर का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दिन में रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

हादसे के समय फोन पर था तुषार

चौहान ग्रीन वैली में प्रतीक और भास्कर अपने साथी तुषार मानिक को छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में तुषार से फोन पर बातचीत चल रही थी। हादसे के समय अचानक से ब्रेक लगने की आवाज तुषार ने सुनी। कुछ हड़कंप हुआ। लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। थोड़ी देर बाद पुलिस ने फोन उठाया और जानकारी दी कि हादसा हो गया है। खबर लगते ही तुषार मौके पर पहुंचा और अपने दोस्तों को पूरी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

भास्कर के पिता सुनील नेताम ने ये बताया

बीएसपी के एसपी-3 मैकेनिकल में कार्यरत सुनील नेताम का बेटा भास्कर होटल मैनेजमेंट का कोर्स किए है। रायपुर के होटल बेबी लॉन में काम करता है। हर दिन शाम 4 बजे वह रायपुर के लिए रवाना होता है। शनिवार को वह रायपुर गया या नंदिनी इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। रात साढ़े 10 बजे भास्कर की बहन ने फोन लगाया। भास्कर ने जवाब दिया कि तेलाबांधा में है। इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ। रात 1 बजे तक सब इंतजार करते रहे। करीब 2 बजे कुछ युवक पहुंचे और बोले-भास्कर का आधार कार्ड दीजिए, जरूरत है। काफी पूछने पर बताया कि एक्सीडेंट हो गया है। बीएमएस शाम में भर्ती है।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

रात 3 बजे अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने हालात बताए। नाजुक हालत थी। खून का बहाव बहुत ज्यादा हो गया था। आइसीयू में था। सांस लेने में दिक्कत थी। 35 से ऊपर बीपी जा नहीं रहा था। कोमा में चला गया था। सुबह 9 बजे काउंसिलिंग हुई। डाक्टरों ने बताए सफलता नहीं मिल रही है। साढ़े 11 बजे बताया गया कि चेस्ट में ब्लड जम गया है। सांस लेने में तकलीफ है। सिटी स्कैन करने के लिए ले जाने का प्रयास किए, लेकिन हालत और खराब हो गई। वापस मशीन पर लाए। पौने 12 बजे दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

2 साल पहले हुआ था जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि दो साल पहले गणेश विसर्जन के समय दुर्ग में कुछ बदमाशों ने कहासुनी के दौरान प्रतीक पर हमला कर दिया था। सिर में 22 टांके लगे थे। सेक्टर 4 के सड़क 1 में रहने वाले बीएसपी के फायर मैन ललित ने एक साल पहले ही गाड़ी खरीदी थी। उसी गाड़ी को प्रतीक चला रहा था।

भांजा ट्रैवल का काम करता है। इसलिए मामा की गाड़ी लेकर वह दोस्तों के साथ नंदिनी गया था। सुपेला थाना में गाड़ी रखी गई है। रुक्मिणी के पति नंदिनी में कार्यरत थे। मेडिकल अनफिट के बाद निधन हो गया था। अनुकंपा नियुक्ति के तहत रुक्मिणी को नौकरी मिली। अब परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रुक्मिणी ने सेक्टर 4 सोसाइटी का चुनाव भी पिछले साल लड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी
Next: Bhilai Township की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल, 4 मवेशियों की मौत, कई जख्मी, कर्मचारियों की मौत पर ही जागेगा नगर सेवा विभाग…?

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.