Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 पेंशन बढ़ाने की मांग पर जंतर-मंतर पर गूंजी थी आवाज़, अब सांसदों ने सदन के बाहर की नारेबाजी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 पेंशन बढ़ाने की मांग पर जंतर-मंतर पर गूंजी थी आवाज़, अब सांसदों ने सदन के बाहर की नारेबाजी

Azmat ali 06/08/2025 (Last updated: 06/08/2025) 1 minute read
Demand to increase EPS 95 pension MPs raised slogans outside the House voices echoed at Jantar Mantar 1

2013 से निर्धारित न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए में वृद्धि के लिए चल रहे आंदोलन में सांसद भी अब सामने आकर समर्थन कर रहे।

  • ईपीएस 95 उच्च पेंशन के 11 लाख मामलों को ईपीएफओ द्वारा रद्द किया गया है, जिसे पुनः परीक्षण करने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) के खिलाफ देशभर के पेंशनभोगी दिल्ली में जुटे। 4-5 अगस्त को जंतर-मंतर पर विरोधी प्रदर्शन किया गया। अब बुधवार को सांसदों ने सदन के बाहर पेंशनभोगियों के समर्थन में नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

ज्ञातव्य हो कि चार मुख्य मांगों को लेकर पूरे देश में कई वर्षों से आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में, 4 और 5 अगस्त 2025 को जंतर मंतर नई दिल्ली में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंग के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस प्रदर्शन में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से हजारों वृद्ध पेंशनर्स ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग, आर्थिक अभाव और गिरते स्वस्थ के बावजूद दिल्ली पहुंचे। दो दिन तक लगातार आकाशीय नारों के साथ, भूखे प्यासे वृद्धों ने सरकार से गुहार लगाई कि उनके न्यूनतम पेंशन को कम से कम साढ़े सात हजार रुपए महीना+डीए किया जाए। उच्च पेंशन के 11 लाख मामलों को अस्वभाविक ढंग से ईपीएफओ द्वारा रद्द किया गया है, जिसे पुनः परीक्षण करें, आश्रित पेंशन को सौ प्रतिशत करें, पेंशनर्स को चिकित्सीय निःशुल्क सुविधा प्रदान करें इत्यादि।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

एलएम सिद्दीकी का कहना है कि पेंशनर्स की करुण पुकार सुनकर लगभग 25 सांसद दूसरे दिन, सांयकाल जंतर मंतर धरना स्थल पर पहुंचे और अपने खुला समर्थन दिया। बात यहीं खत्म नहीं होती, सांसदों ने आश्वासन दिया कि वे अगले दिन 6 अगस्त को पार्लियामेंट की सीढ़ियों यानि प्रवेश द्वार में बैठकर, पेंशनर्स के समर्थन में नारे लगाएंगे, आवाज उठाएंगे ताकि प्रधान मंत्री इस पर आवश्यक कार्रवाई करें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

सांसदों ने अपने आश्वासन को सही साबित किया और आज वे पार्लियामेंट के प्रवेश द्वार पर बैठे। पेंशनर्स के समर्थन में आवाज बुलंद करते रहे। उनके इस विशाल समर्थन से पेंशनर्स का हौसला बढ़ गया है और यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो, विशाल आंदोलन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष एल एम सिद्दीकी के अतिरिक्त वरिष्ठ साथियों में जीपी बेलचंदन, एसएस ठाकुर, एके सिंह, राजेंद्र पिल्लै, घोष, Horilal ठाकुर, राजनांदगांव से एजाज़ुर रहमान, देशमुख, दीपक इत्यादि दिल्ली के आंदोलन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी, एस ठाकुर, एके सिंह और राजेंद्र पिल्लै 3 अगस्त सांयकाल को सांसद विजय बघेल से मिले और उनका समर्थ मांगा था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM से मकान खाली कराकर कलेक्टर को आवंटित, BSP बेनकाब
Next: वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स को सेक्शन ऑफिसर के तर्ज पर दीजिए सेक्शन इंजीनियर का पदनाम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.