Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स को सेक्शन ऑफिसर के तर्ज पर दीजिए सेक्शन इंजीनियर का पदनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स को सेक्शन ऑफिसर के तर्ज पर दीजिए सेक्शन इंजीनियर का पदनाम

Azmat ali 06/08/2025 1 minute read
Give the designation of section engineer to senior diploma engineers on the lines of section officer

भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियरों ने की सीजीएम (एमएंडयू) बेहरा से सार्थक भेंटवार्ता। उत्पादन बढ़ाने पर सीजीएम ने ये कहा।

  • कॅरियर विकास, पदोन्नति, ठेका श्रमिक, टीम बिल्डिंग और उत्पादन बढ़ाने पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के डिप्लोमा इंजीनियर्स (Diploma Engineers) लगातार कॅरियर ग्रोथ को लेकर परेशान हैं। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के डिप्लोमा इंजीनियरों के प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएम इंचार्ज (एमएंडयू) बेहरा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सीजीएम शॉप्स सचदेव भी उपस्थित थे। पदनाम, कॅरियर विकास, पदोन्नति सहित डिप्लोमा इंजीनियरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

एसोसिएशन (Association) के पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख लक्ष्यों से अवगत कराते हुए कहा कि-

वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियरों (Senior Diploma Engineers) को जूनियर की जगह सेक्शन ऑफिसर की तर्ज पे सेक्शन इंजीनियर का पदनाम प्रदान किया जाए।
ई-0 परीक्षा में पात्रता के मानदंड को सरल बनाया जाए और अन्य पीएसयू की तरह एस-6 स्तर से ही पात्रता सुनिश्चित की जाए।
इस्पात प्राधिकरण में पर्यवेक्षी वर्ग (सुपरवाइजरी कैडर) का गठन किया जाए ताकि संयंत्र को वर्तमान में हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

बीएसपी के सीजीएम ने ये कहा…

सीजीएम बेहरा ने धैर्यपूर्वक सभी बिंदुओं को सुना और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, डिप्लोमा इंजीनियर्स संयंत्र के लिए अतिआवश्यक समूह है। ओर प्लांट को चलाने व संयंत्र हित में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, उन्होंने इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने व डिप्लोमा इंजीनियर्स के साथ अपने बोकारो स्टील प्लांट के अनुभव साझा किए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

उन्होंने “टीम भावना और आपसी तालमेल व टीम बिल्डिंग के लिए सहयोग को अतिआवश्यक बताया व साथ ही, ठेका कर्मियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार, सुरक्षा उपाय, कौशल विकास तथा समान अवसर पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने ने उत्पादन में वृद्धि (रैम्प अप) की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और यूआरएम सहित बाकी मिल्स का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

बैठक के अंत में एसोसिएशन द्वारा उन्हें आगामी इंजीनियर्स डे के लिए अग्रिम आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएम बेहरा को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा एसोसिएशन की डायरी व गमला उपहारस्वरूप भेंट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

एसोसिएशन का संकल्प

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (Diploma Engineers Association) ने पुनः दोहराया कि वह न केवल अपने सदस्यों के कॅरियर विकास और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा, बल्कि ठेका कर्मियों के कल्याण, पर्यावरण रक्षा की दिशा में भी पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि सभी मिलकर सुरक्षित, उत्पादक और सामूहिक सहयोग पर आधारित कार्यसंस्कृति का निर्माण करें, जिससे संगठन की प्रगति और देश की औद्योगिक शक्ति को नई ऊँचाइयाँ मिलें।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन बढ़ाने की मांग पर जंतर-मंतर पर गूंजी थी आवाज़, अब सांसदों ने सदन के बाहर की नारेबाजी
Next: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले Bhilai Steel Plant के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा, ये मिला आदेश

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.