Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज तेज, Bhilaians बोले-Bhilai का अधिकार है पीजीआई
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर-9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज तेज, Bhilaians बोले-Bhilai का अधिकार है पीजीआई

24/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-09-24-at-19.14.19

-सेक्टर 9 अस्पताल की दयनीय स्थिति के बारे में की चर्चा
सूचनाजी न्यूज, भिलाई।
सेक्टर-9 हॉस्पिटल को पीजीआई बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर जनचौपाल हुई। रविवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के उन्नयन पीजीआई के रूप करने की मांग की गई। भिलाई विकास मंच एवं हिंदू युवा मंच ने संयुक्त रूप से जन चौपाल हुआ।

नितेश मिश्रा-संयोजक भिलाई विकास मंच के नेतृत्व में #Bhilai_mange_pgi को आम जन मानस को अवगत कराया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को स्नातकोत्तर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित होने पर आम जनमानस को होने वाले लाभ को जनचौपाल के माध्यम से बताया गया। सेक्टर 9 अस्पताल की दयनीय स्थिति के बारे में चर्चा की गई।

नितेश मिश्रा ने कहा कि यदि पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का उन्नयन यदि पी.जी.आई के रूप में किया जाता है तो इसका लाभ भिलाई दुर्ग के आम जनमानस को मिलने के साथ साथ पूरे प्रदेश को सस्ती चिकित्सा अच्छी चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही साथ प्रदेश मेडिकल स्नातक छात्रों को पीजी की पढ़ाई के लिए अन्य प्रदेशों की ओर नहीं रुख करना पड़ेगा।

डॉक्टर जय तिवारी-पूर्व आईएमए अध्यक्ष दुर्ग जिला ने कहा यदि सेक्टर 9 अस्पताल को पीजीआई के रूप में विकसित किया जाता है तो सम्पूर्ण राष्ट्र में भिलाई अपनी उत्कृष्ठ चिकित्सा व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। सेक्टर 9 अस्पताल अपने स्वर्णिम दौर में लौट आएगा।
पूर्व उप महाप्रबंधक गुरदीप सिगार ने सेक्टर अस्पताल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में अस्पताल का उन्नयन pgi के रूप में होने के लाभ के बारे में आम जनमानस को बताया।

जनचौपाल में आभार प्रदर्शन युवा मंच के अमित पुरोहित ने किया। जनचौपाल में प्रमुख रूप से गोविंद राज नायडू-संयोजक हिंदू युवा मंच,अरुण सिंह, बीएल शराफ, सुरेंद्र जैन, भावना दिवाकर, अशोक जैन, राधाकांत पांडे, बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, अनीता सिंह, विजय शुक्ला, अनिल मिश्रा, एस मोहन, अमरजीत सिंह चहल, सौरव जयसवाल, दिनेश साहू, उदय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: FSNL को बेचिए मत, SAIL और RINL में कीजिए विलय, इस्पात मंत्रालय सुझाव लेकर पहुंचा SEFI
Next: रजा मुराद और नत्था भी होंगे फिल्म त्यागमूर्ति माता रमाई में, पत्नी संग SAIL के डाक्टर उदय करेंगे एक्टिंग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.