Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रजा मुराद और नत्था भी होंगे फिल्म त्यागमूर्ति माता रमाई में, पत्नी संग SAIL के डाक्टर उदय करेंगे एक्टिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

रजा मुराद और नत्था भी होंगे फिल्म त्यागमूर्ति माता रमाई में, पत्नी संग SAIL के डाक्टर उदय करेंगे एक्टिंग

24/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-09-24-at-19.25.43

-बॉलीवुड के डायरेक्टर कबीर दा ने इस यथार्थ ऐतिहासिक पात्र पर फिल्म बनाने लिया सराहनीय फैसला
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष में साथ रहीं उनकी जीवन संगिनी रमाबाई आम्बेडकर पर हिंदी फिल्म ‘त्यागमूर्ति माता रमाई’ निर्माण की गतिविधियां वृहद स्तर पर चल रही है। प्रख्यात फिल्मी अभिनता रजा मुराद और छत्तीसगढ़ से मुंबई जाकर मुख्य धारा के सिनेमा में लोकप्रिय हुए ओंकारदास मानिकपुरी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

दुर्ग संभाग के कमिश्नर रहे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव आयुष्मान महादेव कावरे ने फिल्म ‘त्यागमूर्ति माता रमाई’ का पोस्टर लांच किया।

फिल्म निर्माण की गतिविधियों को विस्तार देते हुए नीतुराज तथा प्रेरणा यूनिवर्सल फिल्म प्रोडक्शन हाउस की हिंदी फिल्म ‘त्यागमूर्ति माता रमाई’ के लिए स्थानीय स्तर पर कई कलाकारों का चयन कर उन्हें मुंबई फिल्म स्टूडियो बुलाया गया। जहां पर उनका गेटअप और मेकअप आर्टिस्ट द्वारा फिल्म में अभिनीत किए जाने वाले पात्रों के रूप में ढाला गया। अब इन कलाकारों को बॉलीवुड में एक्टिंग की वर्कशॉप में एक हफ्ते की ट्रेनिंग उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर पर कई भाषाओं में फिल्में बनी है, परंतु उनकी सफलता के पीछे की मजबूत कड़ी उनकी पत्नी रमा पर हिंदी में आज तक एक भी फिल्म नहीं बनी है, जिससे हिंदी भाषी क्षेत्र आज भी माता रमाई के त्याग, बलिदान और समर्पण के इतिहास से अनभिज्ञ है। बॉलीवुड के डायरेक्टर कबीर दा ने इस यथार्थ ऐतिहासिक पात्र पर फिल्म बनाने सराहनीय फैसला लिया है।

कबीर दा इससे पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं तथा 8 फिल्में बना चुके हैं डॉ उदय प्रेरणा धाबर्डे दंपति मुंबई जाकर बॉलीवुड के कलाकारों से संपर्क कर इस फिल्म के लिए कलाकारों से बात कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड से स्थापित अभिनेता रजा मुराद तथा ‘पीपली लाइव‘ और हाल ही में रिलीज शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में किसान की भूमिका में नजर आ चुके ओंकार दास मानिकपुरी सहित कई टीवी सीरियल के जाने माने कलाकार हिस्सा बनेंगे।

भिलाई से भी कई कलाकारों को इस बॉलीवुड मूवी में काम करने का मौका मिलेगा। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग भिलाई और आसपास के क्षेत्र में और कुछ हिस्सा गोंदिया और मुंबई में फिल्माया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर आर के रामटेके ने बताया कि इस फिल्म के गाने मशहूर सिंगर वैशाली माडे (पिंगा ग पोरी पिंगा-बाजीराव मस्तानी फेम) की आवाज में रिकॉर्ड किया जा रहे हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार दिनेश अर्जुन ने अपना सुमधुर संगीत दिया है। आईएएस अफसर महादेव कावरे ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर-9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज तेज, Bhilaians बोले-Bhilai का अधिकार है पीजीआई
Next: मुस्कुराइए आप Bhilai Township में हैं: डिफाल्टर ठेकेदारों की अब नहीं गलेगी दाल, चमकेगा घर

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.