Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के DIC-ED के सामने कइयों ने सुनाई स्टोरी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के DIC-ED के सामने कइयों ने सुनाई स्टोरी…

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
Dialogue Between Officers of Bokaro Steel Plant in Front of DIC-ED (1)

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।

  • प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी उपलब्धियों, चुनौतियों, अनुभवों और भावी योजनाओं की जानकारी शीर्ष प्रबंधन के समक्ष रखी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में अधिकारियों और शीर्ष प्रबंधन के बीच संवाद व सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में 2 जनवरी को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विशेष संवाद कार्यक्रम “स्टोरी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन के साथ बीएसएल के अधिकारी शामिल हुए और अपने अनुभवों, उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. बी. बी. करुणामय सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाद कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने उपस्थित इस्पात कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलाई, जिससे कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।

“स्टोरी” संवाद के दौरान प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी उपलब्धियों, चुनौतियों, अनुभवों और भावी योजनाओं की जानकारी शीर्ष प्रबंधन के समक्ष रखी। इस खुले संवाद ने न केवल विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व के बीच विश्वास को भी मजबूत किया।

अपने उद्बोधन में निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने अधिकारियों से सकारात्मक, नवोन्मेषी सोच के साथ पूरी निष्ठा और मनोयोग से संयंत्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बोकारो स्टील प्लांट को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। अन्य मंचासीन अधिशासी निदेशकों ने भी अधिकारियों को संयंत्र की निरंतर प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरीय प्रबंधक प्रीति कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) मीनम मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC Union चुनाव में भयंकर माथापच्ची, पद से ज्यादा दावेदारी, संजय साहू-वंश बहादुर सिंह में फिर भिड़ंत
Next: Bhilai Steel Plant: डेढ़ साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा बायोमेट्रिक का भूत

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.