Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC Union चुनाव में भयंकर माथापच्ची, पद से ज्यादा दावेदारी, संजय साहू-वंश बहादुर सिंह में फिर भिड़ंत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC Union चुनाव में भयंकर माथापच्ची, पद से ज्यादा दावेदारी, संजय साहू-वंश बहादुर सिंह में फिर भिड़ंत

Azmat ali 02/01/2026 1 minute read
INTUC Union Elections are a Tough Contest, with more Contenders than Positions, Sanjay Sahu and Vansh Bahadur Singh Contesting for the Post of General Secretary

स्टील एम्प्लाइज यूनियन भिलाई में निर्विरोध चुनाव, 216 यूआर और 86 डब्ल्यूसीएम निर्वाचित। ये पदाधिकारी अब मतदान में हिस्सा लेंगे।

  • कार्यकारी अध्यक्ष के 2 पदों पर पूरन वर्मा, जीआर सुमन, एस रवि, तुरिंदर सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 4 पदों पर 7 लोगों ने दावेदारी कर दी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन भिलाई (इंटक) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम पड़ाव सामने आया है। यूनियन के अहम पदों पर अब सीधी टक्कर होती दिख रही है। नाम वापसी शनिवार शाम साढ़े 5 बजे तक है। इसके बाद ही स्थिति और साफ हो जाएगी। कौन-कौन किस पदों पर चुनाव लड़ेगा, नाम साफ हो जाएगा।

फिलहाल, महासचिव पर संजय साहू और वंश बहादुर सिंह में सीधी टक्कर दिख रही है। कार्यकारी अध्यक्ष के 2 पदों पर पूरन वर्मा, जीआर सुमन, एस रवि, तुरिंदर सिंह के नाम पर चर्चा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 4 पदों पर 7 लोगों ने दावेदारी कर दी है। उपाध्यक्ष के 8 पदों पर भी 13 लोगों का नाम उछाला जा रहा है।

अतिरिक्त महासचिव के 1 पद पर तीन दावेदार है। वर्तमान अतिरिक्त महासचिव शेखर शर्मा रिटायर हो गए हैं। इस पद पर शिव शंकर सिंह, धनेश प्रसाद, पीके बिश्वास चुनाव लड़ रहे हैं। उप महासचिव के 8 पदों पर करीब 15 दावेदारों ने ताल ठोक दिया है।

वरिष्ठ सचिव के 6 पदों पर 10 लोगों का नाम सामने आ रहा है। सचिव के 28 पदों पर 36 नाम आ गए हैं। कोषाध्यक्ष और सहायक कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर भी कई लोगों ने ताल ठोकने का मन बना लिया है।

यूनियन के प्रमुख पदों पर आम सहमति बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। कई पदाधिकारियों को समझाया जा रहा है। बीच का रास्ता निकालकर आम सहमति पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन, जद के आगे कोई झुकने को तैयार नहीं है।

वहीं, रिटायर्ड कर्मचारियों को यूनियन के प्रमुख पदों से दूर रखने पर फोकस किया जा रहा है। 3 साल का कार्यकाल है। किसी का 6 माह तो किसी का डेढ साल समय बचा है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद यूनियन का कार्यकाल अधूरा रह जाएगा। इससे बचने के लिए लोगों को समझाया जा रहा है। बता दें कि वंश बहादुर सिंह का 2030 और संजय साहू का 2031 में रिटायरमेंट है।

कार्यकारी अध्यक्ष महासचिव आदि पदों पर चुनाव से पहले यूनियन के 216 यूआर (यूनियन प्रतिनिधि) और 86 डब्ल्यूसीएम (कार्यकारिणी सदस्य) का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया है। किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन न आने के कारण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में बिना मतदान के पूरी कर ली गई।

चुनाव अधिकारी के अनुसार निर्धारित तिथियों में नामांकन पत्रों का वितरण, जमा, जांच और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम सूची में सभी 216 यूआर और 86 डब्ल्यूसीएम पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम निर्विरोध घोषित किए गए। इसके साथ ही संगठन के भीतर सहमति और एकजुटता का संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया है।

यूनियन पदाधिकारियों ने इसे संगठन की एकता और कर्मचारियों के विश्वास का परिणाम बताया। उनका कहना है कि निर्विरोध चुनाव से यूनियन अब कर्मचारियों के हितों, औद्योगिक सुरक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं और कल्याणकारी मुद्दों पर और अधिक मजबूती से ध्यान केंद्रित कर सकेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट: DIC आलोक वर्मा की बड़ी मुहिम, 2029 तक RSP को सबसे कम लागत वाला प्लांट बनाने का अभियान
Next: बोकारो स्टील प्लांट के DIC-ED के सामने कइयों ने सुनाई स्टोरी…

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.