Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर्स पहुंचे नए डायरेक्टर इंचार्ज के पास, पढ़ें एसोसिएशन क्या बोला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर्स पहुंचे नए डायरेक्टर इंचार्ज के पास, पढ़ें एसोसिएशन क्या बोला

Azmat ali 18/07/2025 1 minute read
Diploma engineers of Bhilai Steel Plant reached the new director in charge, read what the association said

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कहा, "श्री महापात्रा का नेतृत्व भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए एक सुनहरा अवसर है।

  • डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई ने दी हार्दिक बधाई। महापात्रा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी के रूप में संभाला कार्यभार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) (Bhilai Steel Plant) में निदेशक प्रभारी (डायरेक्टर इंचार्ज) सीआर महापात्रा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स (Diploma Emgineers) एसोसिएशन, भिलाई ने श्री मोहपात्रा से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में संयंत्र के नई ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

चित्तरंजन महापात्रा इससे पूर्व बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) में कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) के पद पर कार्यरत थे। वहां उनके नेतृत्व में संयंत्र ने उत्पादन और लाभप्रदता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की थी। उनकी रणनीतिक दृष्टि और तकनीकी विशेषज्ञता ने बोकारो स्टील प्लांट को नई दिशा प्रदान की थी, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन क्षमता में वृद्धि और परिचालन दक्षता में सुधार हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

महापात्रा की नियुक्ति को भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी समृद्ध अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ, संयंत्र के कर्मचारी और प्रबंधन आशान्वित हैं कि उनके मार्गदर्शन में भिलाई इस्पात संयंत्र न केवल अपनी उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ करेगा, बल्कि तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (Diploma Engineers Association), भिलाई ने अपने बधाई संदेश में कहा, “श्री महापात्रा का नेतृत्व भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए एक सुनहरा अवसर है। हम पूर्ण विश्वास रखते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में संयंत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और सेल के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर्स की योग्यता व शमताओ को भी उचित स्थान मिलेगा ”

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र, जो भारत में रेल पटरियों और भारी स्टील प्लेट्स का प्रमुख उत्पादक है, ने हाल के वर्षों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी भी शामिल है। श्री मोहपात्रा के नेतृत्व में संयंत्र से और अधिक नवाचार और उत्कृष्टता की उम्मीद की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी करने वाली महिला को सीबीआई ने 20 साल बाद इमेज सर्च टूल्स से किया गिरफ्तार
Next: बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारी-ठेकेदार जा सकते हैं कार से, कर्मचारी नहीं, BAKS ने उधेड़ी बखिया

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.