Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बेस्ट वर्क प्लेस Bhilai Steel Plant में कर्मियों को दौड़ाकर काट रहा कुत्ता, फैला इंफेक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बेस्ट वर्क प्लेस Bhilai Steel Plant में कर्मियों को दौड़ाकर काट रहा कुत्ता, फैला इंफेक्शन

06/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dog-biting-workers-in-SAIL-Best-Work-Place-Bhilai-Steel-Plant-infection-spread
  • इंज्युरी फॉर्म तक नहीं भरा गया है। इस वजह से कर्मचारी से ड्यूटी भी कराई जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के (Bhilai Steel Plant) से एक दुखद खबर है। बेस्ट वर्क प्लेस का खिताब जीतने वाले सेल के प्लांट में स्थिति खराब हो गई है। बीएसपी में काम कर रहे कई कर्मचारियों को पागल कुत्ते ने काट लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: हायर पेंशन की कौन कहे, न्यूनतम पेंशन में भी बड़ा लोचा…

कार्यस्थल पर कुत्ते का आतंक है। 1 जनवरी को एक कर्मचारी के पैर और कमर पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। खून से लथपथ कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गया। सेफ्टी  शू से कुत्ते पर वार किया। तब तक कुछ अन्य कर्मचारी पहुंचे और कर्मी को सुरक्षित बचाया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant में भीषण हादसा, आग ने मचाया कोहराम

कुत्ते के काटने से इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। लेकिन, बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) की ओर से इस दिशा में कुछ भी प्रयास नहीं हो रहा है। इंज्युरी फॉर्म तक नहीं भरा गया है। इस वजह से कर्मचारी से ड्यूटी भी कराई जा रही है। जान जोखिम में डालकर कर्मचारी उत्पादन प्रक्रिया में जुटा हुआ है। अपना योगदान दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 2 नए मेहमान, दीदार 5 जनवरी से

बढ़ते हुए इंफेक्शन को देखकर रूह कांप जाएं, लेकिन प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। विभागीय जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। अगर, आपको किसी दिन अनहोनी की सूचना मिल जाए तो हैरान मत होइएगा।

संबंधित विभाग की ढिलाई का मामला कर्मचारी यूनियन एचएमएस तक पहुंच गया है। महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को पूरा मामला बताया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

प्रमोद कुमार मिश्र इस मामले को उच्च प्रबंधन तक तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं ताकि कर्मचारी को किसी अनहोनी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बेस्ट वर्क प्लेस का खिताब मिला है। और सच्चाई यह है कि कुत्ता कई कर्मचारियों को काट चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बाहरी NJCS नेताओं पर आ रही आफत, श्रम मंत्रालय हरकत में, इस्पात मंत्रालय पर टिकी नज़र

बताया जा रहा है कि साल के पहले दिन 1 जनवरी को स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के लैडल-बे पर शाम 5 बजे चार्जमैन विजय कुमार सिंह काम कर रहे थे, तभी एक कुत्ते ने हमला कर दिया। पहले पैर पर काटा। खुद को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गए, तब तक कुत्ते ने पीठ पर भी काट लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL NJCS बैठक 20 जनवरी को लगभग तय, 12 को स्ट्राइक नोटिस

सेक्टर-4 के सड़क नंबर 2 के निवासी विजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इंजेक्शन लगा है, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। 4 जनवरी को इंफेक्श को दायरा और बढ़ गया था।  6 जनवरी को पीठ पर इंफेक्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है। जख्म का एरिया करीब चार गुना इंफेक्शन की वजह से काला हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS: इंटक कोटे से एसके बघेल का पत्ता कटा, महासचिव वंश बहादुर सिंह बचे

प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्सनल आफिसर हर्षा अग्रवाल से बात की। जवाब मिला इंज्युरी फॉर्म नहीं भरा जाता है। सेफ्टी का मामला नहीं है। चर्चा है कि एक साल पूर्व भी इसी तरह एक कर्मी को कुत्ते ने यहीं काटा था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Elections 2024: वोटर ध्यान दें, निर्वाचन आयोग दे रहा आपको मौका
Next: Chief Justice और CM विष्णु देव के बीच अहम बैठक, इस पर लगी मुहर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.