Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गलतफहमी में न रहें, लीज रजिस्ट्री को मालिकाना हक मत समझिए, कोर्ट में घसीटने की धमकी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

गलतफहमी में न रहें, लीज रजिस्ट्री को मालिकाना हक मत समझिए, कोर्ट में घसीटने की धमकी…

10/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Dont-be-in-misunderstanding-dont-consider-lease-registry-as-ownership.threatened-to-be-dragged-to-court
  • जब तक भूमि का हस्तांतरण भारतीय इस्पात प्राधिकरण भारत शासन और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य किसी समझौते के तहत ना हो जाए, तब तक मालिका हक नहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हाउस लीज रजिस्ट्री को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। शनिवार को महापौर नीरज पाल सामने आए और स्पष्ट रूप से बोल दिया कि रजिस्ट्री होने जा रही है। 22 साल से जिसका इंतजार था, वह अब पूरा हो रहा है। महापौर का बयान आने के बाद इनका विरोधी खेमा भी सक्रिय हो गया। सवालों की बौछार कर दिया है। लेकिन, एक चीज तो स्पष्ट है कि यह सिर्फ रजिस्ट्री है। मालिकाना हल नहीं है। लीजधारियों को मालिकाना हक नहीं मिलने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL House Lease: 22 साल बाद भिलाई टाउनशिप में लीज रजिस्ट्री पास, आज से घरों में खुशियां ही खुशियां, मेयर नीरज पाल ने बताया अगला टार्गेट

स्टील सिटी चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर भूमि का मालिकाना हक किसी भी कर्मचारी-अधिकारी अथवा अन्य किसी व्यक्ति को नहीं मिल सकता, जब तक भूमि का हस्तांतरण भारतीय इस्पात प्राधिकरण भारत शासन और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य किसी समझौते के तहत ना हो जाए।

भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा प्रक्रिया आरंभ करने के वक्त इस बात की जानकारी आनी चाहिए कि खुली भूमि का पंजीयन होना है या भूमि पर बने हुए मकान का या प्लीज अनुबंध के समय जब बीएसपी के बने हुए मकानों का लीज पर आवंटन हुआ। उस वक्त कर्मचारी अधिकारी और मकानों में रहते थे, जिसको भिलाई इस्पात संयंत्र जर्जर मकान बनाकर विक्रय की योजना बनाया था, उसके बाद भी उन मकानों के ऊपर नीचे अथवा खुली भूमि पर लीज धारक ने बिना अनुमति निर्माण किया।

ये खबर भी पढ़ें:   हाउस लीज: BSP के पास रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए आवेदन आने शुरू, Bhilai नगर निगम का चलेगा सिक्का, Bank अब देंगे लोन, बिजली बिल हॉफ का होगा अधिकार…!

भिलाई इस्पात संयंत्र ने लोगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया और सुरक्षा मध्य में जमा राशि का भुगतान भी कर दिया। यह भुगतान कैसे हुआ यह जांच का विषय है। निश्चित रूप से कर्मचारी-अधिकारी भिलाई इस्पात संयंत्र के थे। वर्तमान समय में जब तक भूमि पर बने हुए अनाधिकृत निर्माण को नियमित नहीं किया जाएगा, खुली भूमि का पंजीयन किया जाना और भ्रष्ट आचरण को प्रदर्शित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL हाउस लीज: रजिस्ट्री की प्रक्रिया पढ़ें सबसे पहले Suchnaji.com पर

स्टील सिटी चेंबर भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन का कहना है कि एक पक्ष जो नियमों के तहत गलत है, उसको लीज पद्धति पर नियमित करना और एक पक्ष जो समय-समय पर भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमों के तहत राशि का भुगतान करता रहा, उस वर्ग के 7000 लोगों को तिरस्कृत करना दुखद और निंदा जनक है।

महापौर, नगर पालिक निगम भिलाई एवं विधायक भिलाई और शासन के वे सभी नुमाइंदे जो इस पूरी प्रक्रिया कर्ताधर्ता बन रहे हैं, समय रहते अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। अन्यथा न्यायालय की शरण में जवाब देना ही होगा। जब नवीनीकरण का अधिकार निगम के पास है। यह बीएसपी मान रहा हैं तो उसे पैनल रेंट पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हाउस लीज: रजिस्ट्री की प्रक्रिया पढ़ें सबसे पहले Suchnaji.com पर
Next: BSP डायरेक्टर इंचार्ज के सुझावों पर अमल करने की शुरुआत PBS से, सेफ्टी वॉरियर्स के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.