Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से भिलाई टाउनशिप में दर्जनों पेड़ व डाल टूटकर गिरी, बिजली आपूर्ति रही ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से भिलाई टाउनशिप में दर्जनों पेड़ व डाल टूटकर गिरी, बिजली आपूर्ति रही ठप

Azmat ali 19/05/2026 (Last updated: 20/05/2026) 1 minute read
Dozens of Trees and Branches fell in Bhilai Township due to the Storm and Rain Power Supply was Disrupted

सेंट्रल एवेन्यू पर सबसे ज्यादा पेड़ की डाल टूटकर गिरी। बोरिया गेट से इस्पात भवन जाने वाले मार्ग पर भी पेड़ टूटकर गिरने से घंटों रास्ता बंद रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी के बीच बदले मौसम ने लोगों को राहत दी। लेकिन, खासा परेशान भी किया। भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर जहां-तहां पेड़ और पेड़ की डाल टूटकर गिरी थी। सेंट्रल एवेन्यू पर एक दर्जन से ज्यादा पेड़ की डाल टूटकर गिरी। आवागमन काफी देर तक प्रभावित हुआ। मंगलवार शाम करीब 5 बजे अचानक से आंधी और तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। गर्मी में लोगों को राहत महसूस हुई। लेकिन, आंधी और बारिश की वजह से पेड़ टूटर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

पेड़ टूटकर गिरने और रास्ता बाधित होने की खबर मिलते ही बीएसपी के जीएम इंचार्ज टाउनशिप एबी श्रीनिवास और मैत्रीबाग के प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार जैन खुद सड़क पर उतर गए। उद्यानिकी विभाग की टीम तत्काल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचती रही। रास्ता खोलने का कार्य किया गया। बीएसपी के मुताबिक सेक्टर 5 में किसी आवास में पेड़ टूटकर गिरा। सेंट्रल एवेन्यू में 10 से ज्यादा पेड़ की डाल गिरी। सेक्टर 1 चौक पर पेड़ की डाल गिरी थी।

इसी तरह सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम के पास तार पर पेड़ की डाल गिरने से खासा परेशानी हुई। सेक्टर 4 के 19 नंबर सड़क पर भी पेड़ टूटकर गिरा था। बोरिया गेट से इस्पात भवन जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा, जिससे एक तरफ का रास्ता करीब एक घंटे तक बंद रहा। लोगों को दूसरा रास्ता चुनना पड़ा था। खबर लगते ही बीएसपी के सीनियर मैनेजर मृदुल गुप्ता, उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी राजेश शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से रास्ता साफ कराया।

इसी तरह विद्युत विभाग की एक टीम हर सेक्टर में जांच करती रही। जहां-जहां लोकल फाल्ट थे, वहां मेंटेनेंस का कार्य किया गया। रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बारी-बारी से हर सेक्टर में बहाल हो गई थी। वहीं, कुछ सेक्टर में रात 11 बजे तक समस्या बनी रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: अगले आदेश तक भिलाई स्टील प्लांट ने बंद किया लाइसेंस पर आवास आवंटन, रिटेंशन के बाद ताज़ा झटका
Next: BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर 

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.