Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: अगले आदेश तक भिलाई स्टील प्लांट ने बंद किया लाइसेंस पर आवास आवंटन, रिटेंशन के बाद ताज़ा झटका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: अगले आदेश तक भिलाई स्टील प्लांट ने बंद किया लाइसेंस पर आवास आवंटन, रिटेंशन के बाद ताज़ा झटका

Azmat ali 19/05/2026 (Last updated: 19/05/2026) 1 minute read
big-breaking-news-bhilai-steel-plant-housing-licensing-process-halted-until-further-orders

बीएसपी से मई में रिटायर होने वालों का आवेदन ले रहे हैं। जून में सेवानिवृत्त होने वालों का आवेदन रोक दिया गया है।

  • बीएसपी उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद लाइसेंस पर आवास आवंटन को रोका गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल नई हाउस पॉलिसी तैयार कर रहा है। इसको लागू करने की घोषणा कारपोरेट आफिस से की जाएगी। इधर-भिलाई स्टील प्लांट ने अगले आदेश तक लाइसेंस पर आवास देने की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। रिटेंशन स्कीम के बाद आवास लाइसेंस स्कीम को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है। इस बारे में नगर सेवाएं विभाग का पक्ष लिया गया, जवाब मिला-नो-कमेंट…।

मई में रिटायर होने वाले कार्मिकों का आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। जून में रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के आवेदन को लेने से मना कर दिया गया। अगर, किसी का आवेदन लिया गया तो उन्हें जानकारी दी जा रही है कि ये होल्ड में रहेगा। प्रबंधन के अगले आदेश पर ही अमल होगा, ताकि विवाद की स्थिति न बनने पाए।

हर महीने सेल बीएसपी में करीब 18 से 20 आवेदन लाइसेंस पर मकान के लिए आते हैं। 5 लाख रुपए सिक्योरिटी मनी जमा कराया जाता है। साथ में 11 माह का किराया एडवांस लेते हैं। 11 माह के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण होता है।

सेल बीएसपी प्रबंधन 450 स्क्वायर फीट तक के आवास को लाइसेंस पर देता है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया कि अगले आदेश तक लाइसेंस पर आवास आवंटन की प्रक्रिया को रोक दिया जाए। आदेश होते ही अमल किया जा रहा है।

नगर सेवाएं विभाग में आवेदन लेकर पहुंचे कुछ कार्मिकों को वापस लौटना पड़ा। इसकी जानकारी यूनियन नेताओं के साथ साझा की। ट्रेड यूनियन नेताओं ने इस बारे में टाउनशिप प्रबंधन से बातचीत की। इसके बाद सारा मामला खुला। प्रबंधन का कहना है कि मई में रिटायर होने वालों का आवेदन ले रहे हैं। जून में सेवानिवृत्त होने वालों का आवेदन रोक दिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी ने जगदलपुर में बनाया 25 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नगरनार स्टील प्लांट को भी फायदा
Next: मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से भिलाई टाउनशिप में दर्जनों पेड़ व डाल टूटकर गिरी, बिजली आपूर्ति रही ठप

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.