Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant: सेल CMD Amarendu Prakash निजीकरण, अस्पताल, NJCS, बकाया एरियर पर सवाल सुने, पर जवाब नहीं दिए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: सेल CMD Amarendu Prakash निजीकरण, अस्पताल, NJCS, बकाया एरियर पर सवाल सुने, पर जवाब नहीं दिए

Azmat ali 07/11/2025 (Last updated: 07/11/2025) 1 minute read
Durgapur Steel Plant SAIL CMD Amarendu Prakash Heard Questions on Privatization Hospital NJCS Pending Arrears, but did not Answer

अस्पताल, एनजेसीएस, एमओए, बकाया 39 माह के एरियर, ब्राउन और ग्रीन फील्ड निवेश, टाउनशिप, कर्मचारी भर्ती का मुद्दा उठा।

  • दुर्गापुर स्टील प्लांट-डीएसपी पहुंचने पर सीएमडी का स्वागत डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र ने किया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश दुर्गापुर और इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के दौरे पर हैं। पहले 7 से 9 नवंबर तका शेड्यूल था, जिसे शुक्रवार दोपहर में बदल दिया गया। अब शुक्रवार और शनिवार तक ही दोनों प्लांट को समेटकर सीएमडी दिल्ली लौट जाएंगे।

दुर्गापुर स्टील प्लांट-डीएसपी पहुंचने पर डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र ने सीएमडी का स्वागत किया। इसके बाद प्लांट विजिट पर गए। शाम 6 बजे से यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक, बीएमएस, सीटीयूसी के पदाधिकारियों के साथ करीब आधे घंटे तक चर्चा की। 15 मिनट तक सीएमडी ने पहले अपनी बातों को रखा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

इसके बाद यूनियन नेताओं ने सवालों की बौछार की। सेल की संपत्तियों के निजीकरण अस्पताल, टाउनशिप और अन्य पर जैसे ही सवाल पूछे गए, सीएमडी ने कहा-आप लोग सारी बातें रख लीजिए। एक साथ मैं सबका जवाब दूं। बातचीत आगे बढ़ती गई और अचानक से अधिकारी उठे और नमस्कार करके रवाना हो गए। यूनियन नेताओं के सवालों का कोई जवाब सामने नहीं आया।

डीआइसी सुरजीत मिश्र और ईडी एचआर सुष्मिता राय की मौजूदगी में स्थानीय युवाओं की भर्ती, डीएसपी में 300 करोड़ का इंवेस्ट करने के बाद निजी हाथों में देने आदि पर सवाल पूछा गया कि सरकार की पॉलिसी है या सेल प्रबंधन का फैसला है?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

सेल अध्यक्ष अमलेंदु प्रकाश ने डीएसपी का दौरा किया और डीएसपी और एएसपी के प्रत्येक यूनियन के दो-दो ट्रेड यूनियन नेताओं से मुलाकात की। एचएसडब्लूयू (इंटक, डीएसपी इकाई) से महासचिव रजत दीक्षित और संयुक्त सचिव असीम मोसान भी इसमें शामिल हुए। सीटू से सुमांतो चटर्जी, सपन मजूमदार, एचएमएस से सुकांत रक्षित, तापस राय, बीएमएस ऋषिकेश सिंह, एस. राय, एटक से शंभु प्रमाणिक, आइएनटीटीयूसी से मानस अधिकारी, बप्पा चट्‌टाराज मौजूद रहे।

सेल सीएमडी ने 5 बिंदुओं पर बात की

1. वैश्विक बाजार: भारत अब 150 मिलियन टन इस्पात उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि चीन 1109 मिलियन टन इस्पात उत्पादन के साथ है। दुनिया भर में इस्पात बाजार में गिरावट है, लेकिन भारत में इसकी मांग है। हर साल 9% की दर से बढ़ रही है। इसलिए हम दबाव में हैं, लेकिन लाभप्रदता कम है।

2. उत्पादन वृद्धि: हमें समय के साथ उत्पादन बढ़ाना होगा। अब 10 लाख टन स्टील उत्पादन की लागत 9 हज़ार करोड़ रुपये है।

3. ग्रीन स्टील: डी-कार्बोनाइजेशन। हमारा लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को 2.34 टन तक कम करना है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पैसा देकर सलाह मांग रहा, अपने अस्पतालों को निजीकरण के रास्ते में कैसे धकेलें…

कच्चा माल: सेल अब तक अपनी खनन इकाइयों का उपयोग कर रहा है। हमें अपना खनन उत्पादन बढ़ाना होगा। हमें अपनी खनन इकाइयों का उपयोग करने और बाज़ार में बेचने की अनुमति मिल गई है।

4. डिजिटलीकरण: सेल खनन से लेकर सभी स्टील प्लांट और सीएमडी तक, एक नेटवर्क के साथ डिजिटलीकरण का उपयोग करके लाभ को 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने जा रहा है। मैकिंस को अनुबंध मिला है।

5. मैनपॉवर: उन्होंने माना कि हमारे पास कुशल, शिक्षित और मेहनती उत्पादक जनशक्ति है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया…

बकाया एरियर, एनजेसीएस का भी उठा मुद्दा

इसके बाद सभी यूनियन नेताओं ने अपनी माँगें रखीं। विभिन्न मुद्दे उठाए गए। कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं। एनजेसीएस, एमओए, बकाया 39 माह के एरियर, ब्राउन और ग्रीन फील्ड निवेश, क्यूआर लीजिंग/लाइसेंसिंग, टाउनशिप में परिसंपत्तियों का लाभ कमाने के लिए उपयोग, आरआईएस-07, ठेकेदार कर्मचारी भर्ती मानदंड, अस्पताल/टाउनशिप की तरह निजीकरण न करना, डीएसपी मुख्य अस्पताल को लाभदायक बनाने के लिए विशेष देखभाल, आदि, एक्सचेंज के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाशाली युवाओं की भर्ती पर सवाल दागे गए। अध्यक्ष ने ध्यान से सुना, लेकिन समय की कमी की बात बोकर किसी भी बिंदु पर उत्तर नहीं दिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Eastern Coalfields Limited: 54वीं कोल इंडिया लिमिटेड कल्याण बोर्ड की अहम बैठक, कर्मचारियों के लिए ये फैसले
Next: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.