Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला

21/12/2024 1 minute read
ED Works Skills Competition 65 talented employees of BSP won awards, received up to Rs 5 thousand
  • संयंत्र में “अधिशासी निदेशक संकार्य एवं कार्यकौशल प्रतियोगिता” का पुरस्कार वितरण समारोह।
  • इलेक्ट्रिकल और मटेरियल हैंडलिंग व्यवसायों के चतुर्थ और पंचम पुरस्कार विजेताओं को भी ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए “अधिशासी निदेशक संकार्य एवं कार्यकौशल प्रतियोगिता” का आयोजन विगत दिनों 11 ट्रेडों में किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 20 दिसंबर 2024 को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) राकेश कुमार, तथा मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी, बीई) निशा सोनी ने 65 प्रतिभाओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि “अधिशासी निदेशक संकार्य एवं कार्यकौशल प्रतियोगिता” का आयोजन 02 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक 11 ट्रेडों में किया गया था।

इस प्रतियोगिता में 285 वर्कर्स ने 22 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक भिलाई इस्पात संयंत्र के होम पेज के ई-सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपना नामांकन किया, जिनमें से 213 वर्कर्स ने भाग लिया।

213 प्रतियोगियों में से कुल 65 प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्टता के आधार पर सम्मानित किया गया, जिनमें उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिये क्रमशः 5000 रुपये, 4000 रुपये और 3000 रुपये के पुरस्कार दिए गए।

इसके अतिरिक्त, सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये दिए गए। जिन ट्रेडों में 30 या उससे अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया था, उनमें चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 2000 रुपये की राशि प्रदान की गई, साथ ही पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस वर्ष यह पुरस्कार 2 ट्रेड्स के 10 प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ।

संयत्र के विभिन्न विभागों में से यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग को सर्वाधिक प्रतिभागिता का पुरस्कार दिया गया, जिसे महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता ने ग्रहण किया।
इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल और मटेरियल हैंडलिंग व्यवसायों के चतुर्थ और पंचम पुरस्कार विजेताओं को भी ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 2000 रुपये प्रदान किए गए। साथ ही इन्हीं व्यवसायों में पांच- पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

समारोह में अपने उद्बोधन में अंजनी कुमार और राकेश कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला और विभाग प्रमुखों से आग्रह किया कि वे अपने कर्मचारियों को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम की शुरुआत, विभाग प्रमुख निशा सोनी ने स्वागत भाषण से की।

समारोह का संचालन सेक्शन एसोसिएट प्रवीण कुमार तथा सेक्शन एसोसिएट के देवराजू ने किया। प्रतियोगिता का सारांश, सहायक प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) मयंक कुमार कर्महे ने प्रस्तुत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सेक्शन एसोसिएट अजय तिवारी द्वारा दिया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: नेहरू अवार्ड से BSP के 570 कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित, मिलेगा 8 हजार तक
Next: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

Related Stories

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.