Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 200 दिनों के धरना-प्रदर्शन का असर, नंदिनी रोड शराब दुकान पर लगा ताला, भाजपाई खिला रहे मिठाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

200 दिनों के धरना-प्रदर्शन का असर, नंदिनी रोड शराब दुकान पर लगा ताला, भाजपाई खिला रहे मिठाई

05/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Effect-of-200-days-of-protest-Nandini-Road-liquor-shop-locked-BJP-is-celebrating
  • वार्ड की महिलाएं खुशी से झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुई नजर आई। पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि ये तो सिर्फ जीत की शुरूआत है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 200 दिनों के धरना-प्रदर्शन, अनेक आंदोलनों और वार्डवासियों की मेहनत के बाद आखिरकार नंदिनी रोड स्थित देशी शराब दुकान बंद हो गई। पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में नंदिनी रोड से शराब दुकान को हटाने वार्ड की महिलाओं द्वारा विगत कई महीनों से संघर्ष किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आ गया है।
वार्ड की महिलाएं खुशी से झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुई नजर आई। पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि ये तो सिर्फ जीत की शुरूआत है, अभी तो विधायक की शराब दुकान को भी बंद करवाना है। उसके लिए भी हमने संघर्ष किया था, उसे भी अंजाम तक अवश्य पहुंचाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि नंदिनी रोड क्षेत्र के निवासियों के लिए खुशियों की सौगात देने वाला दिन है। ये दिन दीपावली या होली से कम नहीं है। आज हमारे कई महीनों के संघर्ष का सार्थक परिणाम सामने आया है। पीयूष मिश्रा ने बताया कि हमने 200 दिनों तक लगातार धरना एवं विभिन्न आंदोलन कर जिन शराब दुकानों को नंदिनी रोड से हटाने के लिए आंदोलन किया था, उसकी सफलता की पहली सीढ़ी हमने चढ़ ली है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

उन्होंने बताया कि वार्ड की महिलाएं जो लगातार इसके लिए संघर्षरत थी, उनका संघर्ष सार्थक साबित हुआ। लेकिन ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। पीयूष मिश्रा ने कहा कि अभी तो केवल देशी शराब दुकान को हटायाा गया है, अभी विधायक की दुकान वैसे ही चल रही है। जब तक इसे नहीं हटाया जाएगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्‌ठी, पढ़िए पत्र में क्या लिखा

अपनी दुकान बंद करें और श्रेय लें विधायक-पीयूष

पीयूष मिश्रा ने कहा कि भिलाई विधायक स्वयं को देशभक्त बताते हुए 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 76 किमी की पदयात्रा निकाल रहे हैं। यदि सच में वो देशभक्त हैं तो पहले उस क्षेत्र की भक्ति करें जिनके लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। श्री मिश्रा ने कहा कि घोषणा पत्र की झूठी बातों का हवाला देकर श्रेय लेने वाले विधायक यदि सच में वादा निभाना चाहते हैं तो नंदिनी रोड की अपनी उस दुकान को बंद करें, जहां अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: BSL OA अध्यक्ष एके सिंह संग 5 अफसरों का ट्रांसफर
Next: Bhilai Steel Plant के ED P&A को ठेका श्रमिकों की समस्या बताई, इंटक ने चिंता जताई

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.